Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Banpur Hospital expired medicines

Banpur Hospital: ललितपुर सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी दवा बांटने का वीडियो वायरल!

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से स्वास्थ्य विभाग की एक लापरवाही सामने आई है। जिले के बानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक मरीज ने एक्सपायरी डेट की दवाएं बांटे जाने का आरोप लगाया है।


banpur hospital ललितपुर सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी दवा बांटने का वीडियो वायरल

Banpur Hospital: ललितपुर सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी दवा बांटने का वीडियो वायरल! |

Banpur Hospital Expired Medicines: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से स्वास्थ्य विभाग की एक लापरवाही सामने आई है। जिले के बानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक मरीज ने एक्सपायरी डेट की दवाएं बांटे जाने का आरोप लगाया है। मरीज ने एक वीडियों भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अुनसार बानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के ग्रामीण मरीज रोजाना इलाज कराने आते हैं। हंगामा उस समय मच गया जब एक मरीज ने आरोप लगाया की अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने ऐसी दवाएं बांट दीं जिनकी मियाद काफी समय पहले ही खत्म हो चुकी थी। मरीज ने जब दवाओं की मियाद देखी तो उसने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। 

सीएमओ से की एक्शन की मांग 

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी ललितपुर से जांच कराने की मांग की है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Related to this topic: