Breaking News
  • यूपीः अमरोहा में हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत, झपकी आने से हादसा
  • शरद पवार बोले- PM देश के लिए काम कर रहे: जब बात देश के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेद बीच में नहीं लाना चाहिए
  • बंगाल में जहां दोबारा चुनाव, वहां TMC कैंडिडेट पीछे हटा: फालता में परसों वोटिंग
  • MP के 41 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद, दवा की ऑनलाइन बिक्री का विरोध
  • अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास: ट्रम्प के 4 सांसदों ने उनके खिलाफ वोटिंग की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Twisha Sharma Case Update

ट्विशा शर्मा केस में परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम से किया इनकार

एमपी के भोपाल शहर की ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग खारिज कर दी है। फरार पति समर्थ सिंह पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है।


ट्विशा शर्मा केस में परिवार को बड़ा झटका कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम से किया इनकार

Twisha Sharma Case |

भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मृतका के परिवार की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी गई थी। इस फैसले के बाद पिछले आठ दिनों से सुरक्षित रखे गए ट्विशा के शव को लेकर भी नए सवाल खड़े हो गए हैं। अदालत ने साफ कहा है कि दोबारा पोस्टमार्टम की जरूरत नहीं है, हालांकि परिवार शव को मध्य प्रदेश में किसी सुरक्षित शवगृह में प्रिजर्व रख सकता है।

उधर, मामले में फरार पति समर्थ सिंह पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है। उस पर दहेज हत्या समेत गंभीर धाराएं दर्ज हैं।

परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए थे सवाल

ट्विशा के मायके पक्ष का आरोप है कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम चोटों का ठीक से उल्लेख नहीं किया गया। परिवार को शक है कि मामले में प्रभावशाली लोगों के कारण जांच प्रभावित हो सकती है। परिजनों के वकील ने अदालत में कहा था कि शव को दिल्ली AIIMS ले जाकर दोबारा ऑटोप्सी कराई जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि रिपोर्ट में उस फंदे या वस्तु का जिक्र तक नहीं है, जिससे ट्विशा कथित तौर पर लटकी मिली थीं। लेकिन अदालत ने केस डायरी और उपलब्ध दस्तावेजों की समीक्षा के बाद कहा कि दोबारा पोस्टमार्टम की मांग के लिए पर्याप्त कानूनी आधार नहीं है।

शव को सुरक्षित रखने पर भी नई चुनौती

ट्विशा का शव फिलहाल भोपाल AIIMS में रखा गया है, लेकिन यहां एक तकनीकी दिक्कत भी सामने आई है। मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। भोपाल में ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। अभी शव को माइनस 4 डिग्री तापमान पर रखा गया है, जिससे लंबे समय तक संरक्षण मुश्किल माना जा रहा है। यही वजह है कि अब परिवार के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि शव को आगे कहां और कितने समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।

CM ने भरोसा दिया लेकिन फैसला कोर्ट के हाथ में रहा

मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ा दी है। ट्विशा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की CBI जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिया था कि राज्य सरकार निष्पक्ष जांच के लिए CBI को पत्र लिखेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर शव को दिल्ली ले जाने के लिए सरकारी मदद देने की भी बात कही गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति देना अदालत के अधिकार क्षेत्र में आता है। अब कोर्ट के फैसले के बाद परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद टूट गई है।

फरार पति और सास पर बढ़ा दबाव

ट्विशा शर्मा और वकील समर्थ सिंह की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। दोनों की मुलाकात शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही यह मामला संदिग्ध मौत और दहेज प्रताड़ना तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक समर्थ सिंह और उसकी मां गिरीबाला सिंह अभी फरार हैं। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने अदालत में कहा है कि अगर समर्थ 23 मई तक पेश नहीं होता तो उसके पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है। वहीं हाई-प्रोफाइल केस होने की वजह से पुलिस पर पारदर्शी कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Related to this topic: