Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Python Rescued Sitarpur

Python Rescued Sitarpur: आम के बाग में निकला 10 फीट का अजगर, मचा हड़कंप, किया रेस्क्यू

नैमिषारण्य क्षेत्र के फूलपुर गांव में आम के एक बाग में करीब 10 फीट लंबा अजगर निकल आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।


python rescued sitarpur आम के बाग में निकला 10 फीट का अजगर मचा हड़कंप किया रेस्क्यू

Python Rescued Sitarpur: आम के बाग में निकला 10 फीट का अजगर, मचा हड़कंप, किया रेस्क्यू |

हिमाशु सिंह, सीतापुर: नैमिषारण्य क्षेत्र के फूलपुर गांव में आम के एक बाग में करीब 10 फीट लंबा अजगर निकल आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाग में काम कर रहे मजदूरों ने झाड़ियों के बीच विशाल अजगर को देखा तो तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

अजगर का सफल रेस्क्यू 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक अजगर का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे आबादी से दूर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।ण्

वन विभाग की अपील

वन विभाग के दरोगा डिंपल शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने और भोजन की तलाश में अजगर सहित अन्य वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को देखकर उसे छेड़ने या पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वन विभाग ने ग्रामीणों को खेतों और बागों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। झाड़ियों में हाथ डालने से पहले डंडे से जांच करने तथा अंधेरा होने पर अकेले बागों में न जाने की हिदायत भी दी गई है।

Related to this topic: