UP SP VS COngress

UP SP VS COngress: सीटों को लेकर सपा कांग्रेस में पेंच! अखिलेश के पोस्ट से हलचल, क्या टूटेगा गंठबंधन?

उत्तरप्रदेश में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

By : विकास जैन
UP SP VS COngress: सीटों को लेकर सपा कांग्रेस में पेंच! अखिलेश के पोस्ट से हलचल, क्या टूटेगा गंठबंधन?

UP SP VS COngress: सीटों को लेकर सपा कांग्रेस में पेंच! अखिलेश के पोस्ट से हलचल, क्या टूटेगा गंठबंधन?

UP SP VS COngress: उत्तरप्रदेश में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावी समर के बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस यूपी में 125 सीटों की मांग कर रही है तो वही सपा 26 सीट देने पर अड़ी हुई है, जिसको लेकर दोनों दलों में सियासी टकराव बढ़ गया है। कांग्रेस कम से कम 120 सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं है। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच दो बैठकें हो चुकी है, लेकिन सीटों का बंटवारा तय नही हो सका। 

अखिलेश का पोस्ट, मची हलचल

सीट बंटवारे को लेकर जारी सियासी टकराव के ​बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया जिसने प्रदेश की सियासत को गर्म कर दिया। अखिलेश यादव के पोस्ट से संकेत मिलते नजर आ रहे है कि यूपी कें सपा—कांग्रेस गठबंधन टूट सका है? 

क्या लिखा अखिलेश यादव ने?

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं। हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।

अखिलेश की कांग्रेस को दो टूक?

उन्होंने आगे लिखा है कि अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है। हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें। 

लोकसभा चुनाव का किया जिक्र

जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा। 

हमारे-तुम्हारे के भाव से हो बंटवारा...

सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था, बात सीट की नहीं, जीत की है।

मनचाही सीट नही मिल रही तो, निराश न हो....

आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा। इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है। 

सीट नही जीत पर विचार करें...

देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए। 

संबंधित सामग्री

UP SP Candidates : अखिलेश के पहले 5 उम्मीदवार कौन? जिनसे कांग्रेस को हो रही टेंशन!

UP SP Candidates : अखिलेश के पहले 5 उम्मीदवार कौन? जिनसे कांग्रेस को हो रही टेंशन!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।

Nov 25, 2026
UP IPS Transfer List: उत्तरप्रदेश में 10 IPS के ट्रांसफर, तबादले की लिस्ट जारी

UP IPS Transfer List: उत्तरप्रदेश में 10 IPS के ट्रांसफर, तबादले की लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शासन स्तर पर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है।

Nov 25, 2026
UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार देगी महिलाओं को ₹20-20 हजार?

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार देगी महिलाओं को ₹20-20 हजार?

उत्तरप्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में बीजेपी ने वोटरों को साधने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Nov 24, 2026
UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़े तबादले, 144 पुलिस उपाधीक्षक यहां से वहां 

UP Police Transfer: यूपी पुलिस में बड़े तबादले, 144 पुलिस उपाधीक्षक यहां से वहां 

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत प्रदेश भर में तैनात 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP/CO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

Nov 22, 2026
पार्षद सौरभ सिंह मोनू एवं डॉ.सत्या सिंह ह्यूमन ने बढ़ाया हौसला

पार्षद सौरभ सिंह मोनू एवं डॉ.सत्या सिंह ह्यूमन ने बढ़ाया हौसला

Lucknow: आशियाना एक निजी होटल में बच्चों के लिए राइज एंड शाइन फाउंडेशन ने फैशन शो और टैलेंट हंट सीजन-1 का आयोजन किया।

Jul 08, 2025