MP-CG Earthquake: Singrauli, Ambikapur Tremors

MP-CG Earthquake:एमपी-छत्तीसगढ़ में भूकंप, सिंगरौली और अंबिकापुर में डोली धरती, तीव्रता 3.5 से नुकसान नहीं

मध्य भारत में शनिवार को दो बार धरती डोली। तड़के अंबिकापुर के पास और दोपहर में सिंगरौली में झटके आए। एनसीएस के मुताबिक दोनों की तीव्रता 3.5 रही और नुकसान की खबर नहीं है।

By : संजय चतुर्वेदी
MP-CG Earthquake:एमपी-छत्तीसगढ़ में भूकंप, सिंगरौली और अंबिकापुर में डोली धरती, तीव्रता 3.5 से नुकसान नहीं

Earthquake in madhya pradesh chhattisgarh

भोपाल/रायपुर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी यानी एनसीएस के मुताबिक दोनों झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज हुई। भूकंप कम तीव्रता का था, इसलिए जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। झटके लगते ही कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए।

अंबिकापुर के पास तड़के 4:36 बजे आया पहला झटका

एनसीएस की जानकारी के अनुसार भूकंप का पहला झटका सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड पर दर्ज हुआ। इसका केंद्र छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से करीब 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में जमीन के भीतर था। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इसी तीव्रता और समय के साथ यह जानकारी साझा की।

सिंगरौली में दोपहर 2:12 बजे कांपी धरती

दूसरा झटका दोपहर 2 बजकर 12 मिनट और 35 सेकंड पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में महसूस हुआ। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका केंद्र 24.239 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.502 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। एनसीएस ने भी यही ब्योरा अपने आधिकारिक अकाउंट पर साझा किया है।

भूकंप से कोई नुकसान हुआ या नहीं

अचानक झटके आने से कुछ जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बना। हालांकि तीव्रता कम होने की वजह से किसी मकान या संरचना को नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है। संबंधित एजेंसियां भू-गर्भीय गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026