HC Notice in Shivpuri Nagar Palika Scam

शिवपुरी नगर पालिका भ्रष्टाचार मामले में हाईकोर्ट सख्त, पीएस समेत पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी

शिवपुरी नगरपालिका भ्रष्टाचार मामले में हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव समेत पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया। 5 मई को जवाब तलब, नपाध्यक्ष और सीएमओ के नाम पर सवाल।

By : स्वदेश डेस्क
शिवपुरी नगर पालिका भ्रष्टाचार मामले में हाईकोर्ट सख्त, पीएस समेत पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी

शिवपुरी नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर अब हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. नपाध्यक्ष और सीएमओ का नाम मामले में शामिल नहीं किए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव, एसपी शिवपुरी और एसडीओपी कोलारस समेत संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

कोर्ट ने मामले के जल्द निराकरण के उद्देश्य से अगली सुनवाई की तारीख 5 मई तय की है, अदालत ने अधिकारियों से जवाब मांगा है कि जब भुगतान संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर मौजूद हैं, तो अब तक संबंधित अधिकारियों के नाम मामले में क्यों नहीं जोड़े गए।

बिना काम भुगतान मामले में पहले हो चुकी गिरफ्तारी

नगरपालिका शिवपुरी में हुए इस कथित भ्रष्टाचार मामले में प्रशासनिक जांच के बाद दो इंजीनियरों और एक ठेकेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, आरोप था कि बिना कार्य कराए ही नगरपालिका से भुगतान जारी कर दिया गया।

मामले में आरोपी बने ठेकेदार की जमानत याचिकाएं भी पहले खारिज हो चुकी हैं। उस दौरान न्यायालय ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि जिन अधिकारियों के हस्ताक्षर से भुगतान जारी हुआ. उनकी भूमिका की भी जांच जरूरी है।

बताया जा रहा है कि भुगतान फाइलों पर इंजीनियरों के अलावा तत्कालीन एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, सीएमओ और नपाध्यक्ष के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

पार्षदों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नगरपालिका में भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे पार्षदों ने पहले पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, उस समय पुलिस की ओर से नगरपालिका एक्ट का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

हालांकि लंबे समय तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने पर पार्षदों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अब हाईकोर्ट द्वारा नोटिस जारी होने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

5 मई की सुनवाई पर टिकी नजरें

सूत्रों के मुताबिक मामले की सुनवाई अब ऐसे जस्टिस के समक्ष होगी जिन्हें त्वरित कार्रवाई के लिए जाना जाता है. इससे आगामी सुनवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

कानूनी जानकारों का मानना है कि यदि कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर आगे और सख्त निर्देश जारी हो सकते हैं।

रिश्वत प्रकरण के बाद बढ़ीं सीएमओ की मुश्किलें

इसी बीच शिवपुरी नगरपालिका के सीएमओ की मुश्किलें एक अन्य मामले में भी बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में लोकायुक्त ने करोसिया बाबू को 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. कार्रवाई के दौरान आरोपी ने कथित रूप से सीएमओ का नाम भी लिया था।

इसके अलावा गांधी पार्क में आयोजित निशुल्क स्वदेशी मेले के मामले में भी लोकायुक्त भोपाल के उप विधि सलाहकार ने सीएमओ से 23 जून तक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है, यह शिकायत जिला अभिभाषक संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी द्वारा की गई थी। 

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026