Shivpuri Blast Kills 4-Year-Old Girl, Four Injured

नाश्ता बनाते समय जोरदार धमाका, छत ढही; 4 साल की जाह्नवी की मौत, परिवार के 4 सदस्य गंभीर

शिवपुरी के गुड़र गांव में घर में हुए भीषण विस्फोट और आग से 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

By : स्वदेश डेस्क
नाश्ता बनाते समय जोरदार धमाका, छत ढही; 4 साल की जाह्नवी की मौत, परिवार के 4 सदस्य गंभीर

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र के गुड़र गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में नाश्ता बनाते समय हुए जोरदार विस्फोट से मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। हादसे में 4 वर्षीय मासूम जाह्नवी प्रजापति की मलबे में दबने और आग की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

स्कूल भेजने की तैयारी के बीच हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 8:30 बजे प्राण सिंह प्रजापति के घर में हुई। उनकी पत्नी रोशनी प्रजापति एलपीजी गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थीं और बेटी जाह्नवी को स्कूल भेजने की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की छत और दीवारें ढह गईं। घर में आग लग गई और कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

मासूम की मलबे में दबकर मौत

घटना के समय जाह्नवी घर के अंदर मौजूद थी। धमाके के बाद पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग पर काबू पाने के बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया, जहां से 4 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ।

परिवार को बचाने पहुंचे दादा भी झुलसे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के समय प्राण सिंह के पिता फूल सिंह प्रजापति घर के बाहर बैठे थे। विस्फोट के बाद वे परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए घर के अंदर दौड़े, लेकिन आग की चपेट में आकर स्वयं भी झुलस गए।

सिलेंडर विस्फोट या पेट्रोल-डीजल से आग?  

प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंकाएं सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक प्राण सिंह किराना दुकान के साथ खुले में डीजल-पेट्रोल बेचने का काम भी करते थे। प्रशासन को आशंका है कि घर में रखे ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने से विस्फोट हुआ हो सकता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घर में तीन गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से एक सिलेंडर फटने से हादसा हुआ। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। र को भी ग्वालियर भेजा गया है।

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026