दतिया में होने वाल उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी के राजपरिवार के एक नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव प्रचार के बीच राजपरिवार से जुड़े महाराज गोविंद देव बी
Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी परिवार का नेता भाजपा में शामिल |
Datia By-Election: दतिया में होने वाल उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी के राजपरिवार के एक नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चुनाव प्रचार के बीच राजपरिवार से जुड़े महाराज गोविंद देव बीजेपी में शामिल हो गए है। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने इस उपचुनाव में इसी दतिया राजपरिवार के घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में राजपरिवार के ही सदस्य का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस की मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
भोपाल में ली सदस्यता
महाराज गोविंद देव सिंह ने राजधानी भोपाल स्थित भाजपा आईटी सेल कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गोविंद देव को गमछा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। बता दें कि भाजपा में शामिल होने से पहले महाराज गोविंद देव ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह पर कई आरोप भी लगाए थे।
शिवसेना जिलाध्यक्ष भी भाजपा में शामिल
महाराज गोविंद देव के अलावा दतिया के कई नेताओं ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है। इसमें रवि दीक्षित (शिवसेना जिलाध्यक्ष), विष्णु दीक्षित, शिशुपाल समेत कई समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।
कांग्रेस के बड़ी चुनौती
राजनीतिक जानकारों की माने तो दतिया राजपरिवार का स्थानीय जनता और मतदाताओं के बीच गहरा प्रभाव रहा है। जब राजपरिवार के ही दो बड़े नाम आमने-सामने होंगे और गोविंद देव खुलकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरेंगे, तो उनके पारंपरिक वोटों में विभाजन होना तय माना जा रहा है।