Datia by election 71.44 percent Voting

Datia By Election: उपचुनाव में कुल 71.44% मतदान, 157000 वोटरों ने कर दिया खेला! कौन बनेगा MLA?

दतिया विधानसभा उपचुनाव में करीब 71 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अब नजरें 3 अगस्त की मतगणना पर है। कांग्रेस, बीजेपी या अन्य किसी उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होगा।

Datia By Election: उपचुनाव में कुल 71.44% मतदान, 157000 वोटरों ने कर दिया खेला! कौन बनेगा MLA?

Datia By Election

दतिया। बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री के गढ़ दतिया में उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। कांग्रेस नेता की सदस्यता रद्द होने के बाद यहां उपचुनाव हुए हैं। शाम 6 बजे तक वोटिंग पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। करीब 71 फीसदी से अधिक मतदाताओं के वोट ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

वहीं, 50000 से कम वोटर के नहीं पहुंचने पर सवाल है कि क्या दतिया के वोटरों ने खेला कर दिया है क्योंकि पिछले मुकाबले में 80.20 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार भी बंपर वोटिंग हुई तो नरोत्तम मिश्रा की हार हुई थी। इस बार 70 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई तो बदलाव की चर्चाएं तेज है। हालांकि मतदान प्रतिशत अकेले किसी दल की जीत का संकेत नहीं माना जा सकता।

कैंडिडेट बदलने से बदला चुनावी समीकरण

इस उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों ने नए चेहरे उतारे हैं। बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ घनश्याम सिंह उम्मीदवार हैं। वहीं, टिकट वितरण के बाद दोनों दलों में असंतोष की चर्चाएं भी रही। हालांकि बीजेपी ने संगठन स्तर पर डैमेज कंट्रोल किया और नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार भी किया।

छोटे दलों की भूमिका भी चर्चा में

बीजेपी-कांग्रेस के अलावा आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने भी चुनाव प्रचार में सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई। उनके समर्थन में पार्टी नेतृत्व भी दतिया पहुंचा। राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि तीसरे मोर्चे को उल्लेखनीय वोट मिलते हैं तो इसका असर मुख्य मुकाबले पर पड़ सकता है। हालांकि इसका वास्तविक प्रभाव मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

अब मतगणना पर टिकी सभी की निगाहें

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी जीत का दावा किया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कुछ शिकायतें उठाई हैं। वहीं, बीजेपी ने इसका खंडन भी किया है। स्थानीय स्तर पर मुकाबले को बेहद करीबी माना जा रहा है। अब 3 अगस्त को मतगणना के साथ ही यह साफ होगा कि दतिया विधानसभा में जनता ने किस पर अपना भरोसा जताया है और नया विधायक कौन बनेगा।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026