Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Datia By-Election Results Live

एक्सक्लूसिवDatia By-Election Results Live: दतिया मे भी पिछड़ रही BJP; सातवें राउंड में 3295 वोटों का अंतर

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती शुरू हो गई है।


datia by-election results live दतिया मे भी पिछड़ रही bjp  सातवें राउंड में 3295 वोटों का अंतर

Datia By-Election Results Live: दूसरे राउन्ड में बीजेपी आगे, आशुतोष की बंपर बढ़त |

सातवे राउंड में कांग्रेस 3800 वोट से आगे

दतिया में जारी मतगणना में चुनाव आयोग के तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के प्रत्याशी 3295 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, अलग-अलग मीडिया चैनलों के अनुसार 8वें राउंड में वोटों का अंतर बढ़कर 5000 से अधिक का हो गया है।

-------------------------------------------------------------

दतिया में छठवें राउंड का अपेडट-

कांग्रेस छठवें राउंड में भी बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही  है-

कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 25856 वोट मिल चुके हैं।

बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 24071 वोट मिले हैं।

वहीं दामोदर यादव को 9781 वोट मिले हैं।

-------------------------------------------------------------

पांचवें राउन्ड की गिनती पूरी  कांग्रेस 258 वोटों सेआगे..

5वां राउंड शुरू

मुकाबला हुआ रोचक
कांग्रेस के घनश्याम सिंह आगे

अब शुरू होगी शहर की काउंटिंग

अभी सेवड़ा झांसी रोड की काउंटिंग हुई है
अब शहर की काउंटिग शुरु होगी
उसके बाद 35 गांव की बारी आएगी

पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने 800 वोटो से बनाई बढ़त

--------------------------------------------

चौथे राउंड में कांग्रेस आगे

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 736 वोट से आगे
भाजपा के आशुतोष हुए पीछे 

--------------------------------------------

तीसरे राउंड के बाद भाजपा की बढ़त कायम

- तीसरे राउंड की मतगणना पूरी।
- तीसरे राउंड में प्राप्त मत:
  - भाजपा – 4,262
  - कांग्रेस – 4,998
  - आसपा – 1,344
- तीन राउंड के बाद कुल मत:
  - भाजपा – 12,515
  - कांग्रेस – 12,286
  - आसपा – 4,994
- तीन राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 229 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
- मतगणना के अगले राउंड जारी हैं।

-------------------------------------------------

दूसरे राउन्ड में बीजेपी आगे

भाजपा के आशुतोष तिवारी को मिले 8253 वोट 
कांग्रेस के घनश्याम सिंह को मिले 7288
अन्य को मिले अबतक 2117 वोट

--------------------------------------------

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, चुनाव का पहला रुझान सुबह 9 बजे के करीब आने की संभावना है। 

15 राउंड और 21 टेबल

दतिया उपचुनाव की मतगणना कुल 15 राउंड में संपन्न होगी। इसके लिए मतगणना स्थल पर कुल 21 टेबलें लगाई गई हैं, जिनमें 20 टेबलों पर ईवीएम मशीन के वोट गिने जाएंगे और 1 टेबल डाक मतपत्रों के लिए आरक्षित की गई है। मतगणना शांतिपूर्ण कराने के लिए लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।  

आशुतोष और घनश्याम सिंह में सीधी टक्कर

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने इस बार पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अपने अनुभवी नेता घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। वहीं आजाद समाज पार्टी से दामोदर सिंह यादव भी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं। 

Related to this topic: