Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal BRICS Sammelan

Bhopal BRICS Sammelan: राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन, शामिल होंगे विदेशी मेहमान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 5 अगस्त से 8 अगस्त तक 'सर्वे भवंतु सुखिन:' की थीम पर 4 दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का शुभारंभ होने जा रहा है।


bhopal brics sammelan राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन शामिल होंगे विदेशी मेहमान

Bhopal BRICS Sammelan: राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन, शामिल होंगे विदेशी मेहमान |

Bhopal BRICS Sammelan: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 5 अगस्त से 8 अगस्त तक 'सर्वे भवंतु सुखिन:' की थीम पर 4 दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का शुभारंभ होने जा रहा है। इस आयोजन में 10 देशों के 100 से अधिक विदेशी मेहमान और संस्कृति मंत्री शामिल होंगे। सम्मेलन में ब्रिक्स और साझेदार देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों में ब्राजील, इथियोपिया, इंडोनेशिया, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड, बेलारूस जैसे बड़े देश शामिल है। यह आयोजन राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर मिंटो हॉल में आयोजित किया जा रहा है। 

कब क्या होगा आयोजन?

5 अगस्त से 6 अगस्त: ब्रिक्स सांस्कृतिक वर्किंग ग्रुप की बैठकें होंगी।
7 अगस्त से 8 अगस्त: सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक होगी।

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

आयोजन के दौरान शाम को रवींद्र भवन में विदेशी और भारतीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा मिंटो हॉल में तीन प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें 'ज्ञान भारतम', 'प्रोजेक्ट मौसम' और 'प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत'प्रदर्शनी शामिल है। यह प्रदर्शनियां 5 से 8 अगस्त तक आम जनता के खुली रहेंगी।

Related to this topic: