MP Free Registry

MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों की जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री को लेकर सरकार और पटवारियों के बीच बीते 24 दिनों से चल रहा...

By : विकास जैन
MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

MP Free Registry: मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों की जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री को लेकर सरकार और पटवारियों के बीच बीते 24 दिनों से चल रहा विवाद अब खत्म होने की ओर है। राजस्व विभाग ने पटवारियों की एक मांग मानते हुए कहा है कि स्वामित्व योजना में निष्पादक की भूमिका निभाने वाले पटवारियों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस फैसले के बाद पटवारी संघ ने 12 अक्टूबर से योजना का काम शुरू करने का ऐलान किया है।

पटवारियों की मांग, सरकार का फैसला

स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार दिलाने के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। सरकार ने करीब 50 लाख ग्रामीणों की रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, रजिस्ट्री में निष्पादन अधिकारी की भूमिका निभाने के दौरान कानूनी कार्रवाई की आशंका को लेकर पटवारी विरोध कर रहे थे। इसके चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में योजना का काम प्रभावित हुआ। पटवारियों की मांग थी कि योजना के तहत रजिस्ट्री की प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाने पर उनके खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई का खतरा नहीं होना चाहिए। राजस्व विभाग के आदेश के बाद इस मांग पर सरकार ने राहत दी है।

काम शुरू करने का ऐलान

सरकार के फैसले के बाद पटवारी संघ की मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ हुई चर्चा में भी आगे का रास्ता निकला। संघ ने 12 अक्टूबर से स्वामित्व योजना का काम शुरू करने की बात कही है। इससे लंबे समय से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

निलंबन और नोटिस वापस लेने की मांग 

हालांकि, पटवारियों की सभी मांगों पर अभी सहमति नहीं बनी है। संघ की मांग है कि 17 सितंबर के बाद कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई भी वापस ली जाए। प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में पटवारियों के निलंबन और नोटिस से जुड़ी कार्रवाई वापस लेने का मुद्दा अब भी लंबित बताया जा रहा है।

ग्रामीणों को कब मिलेगी राहत?

स्वामित्व योजना के तहत पात्र ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार दिलाना सरकार का लक्ष्य है। लेकिन पटवारियों के आंदोलन के कारण कई जगह रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रभावित हुई। अब 12 अक्टूबर से काम शुरू होने की घोषणा के बाद इसकी रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रामीणों को राहत कितनी जल्दी मिलेगी, यह स्थानीय स्तर पर काम शुरू होने और लंबित मामलों के निपटारे पर निर्भर करेगा। वहीं, पटवारियों के खिलाफ पहले की गई कार्रवाई वापस लेने को लेकर सरकार के अगले कदम पर भी नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

मालवा की माटी की महक से सराबोर होगी राजधानी, लोकसंस्कृति के रंगों से सजेगा तीन दिवसीय उत्सव

मालवा की माटी की महक से सराबोर होगी राजधानी, लोकसंस्कृति के रंगों से सजेगा तीन दिवसीय उत्सव

मालवा की माटी की सौंधी खुशबू, लोकगीतों की मिठास और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद अब राजधानी भोपाल में देखने को मिलेगा

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक युवा महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

Nov 15, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026