Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Congress Rally

Bhopal Congress Rally: कांग्रेस की रैली में विधायक ने किया पूर्व मंत्री का अपमान, की धक्का-मुक्की!

मध्य प्रदेश कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दो दिवसीय छात्रों की गूंज अभियान के समापन के दौरान भोपाल में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।


bhopal congress rally कांग्रेस की रैली में विधायक ने किया पूर्व मंत्री का अपमान की धक्का-मुक्की

Bhopal Congress Rally: मध्य प्रदेश कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दो दिवसीय छात्रों की गूंज अभियान के समापन के दौरान भोपाल में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर से भोपाल तक निकाली गई इस यात्रा के समापन मंच पर नेताओं के बीच जमकर खींचतान हुई। मंच पर वरिष्ठ नेताओं के साथ फोटो खिंचाने और आगे खड़े होने की होड़ में विधायकों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विधायक ने पूर्व मंत्री को धकेला पीछे

समापन कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई दिग्गज नेता और कांग्रेस विधायक मौजूद थे। इसी बीच मंच पर अचानक तस्वीरें खिंचाने की होड़ मच गई। वायरल वीडियो के अनुसार, भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आतिफ आरिफ अकील ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के ठीक बगल में जगह बनाने के लिए वहां पहले से खड़े पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। वायरल वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि आतिफ अकील ने आगे आने के चक्कर में सज्जन सिंह वर्मा का हाथ हटाते हुए उन्हें पीछे धकेल दिया। मंच पर अचानक हुए इस अमानवीय व्यवहार से कुछ पलों के लिए वहां मौजूद अन्य नेता भी असहज नजर आए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आते ही वायरल हो गया, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी है। चचाएं हैं कि जब पार्टी के युवा और नए विधायक ही मंच पर अपने से इतने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं का सरेआम इस तरह अपमान करेंगे, तो जमीनी स्तर पर काम करने वाले आम कार्यकर्ताओं के बीच क्या संदेश जाएगा। इस घटना ने छात्रों की गूंज अभियान की सफल समापन के दावों के बीच कांग्रेस की अंतर्कलह को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Related to this topic: