Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Congress Protest

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले रोका

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीईओ ऑफिस घेराव की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया।


sir के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले रोका

Bhopal Congress Protest: भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन |

Bhopal Congress Protest: मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया।

वोटर्स के नाम काटने का आरोप

कांग्रेस ने SIR के बाद मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी की मांग है कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों का विधानसभा और जिला स्तर पर पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। कांग्रेस ने इन बदलावों की प्रक्रिया और कारणों को लेकर भी जानकारी मांगी है।

पीसीसी के सामने हुई जनसभा 

प्रदर्शन से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सभा भी हुई, जिसमें जीतू पटवारी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पुलिस की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश

कार्यकर्ताओं के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस ने SIR से जुड़े मुद्दों पर आगे भी प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। पार्टी के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 29 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाना है।

वहीं, प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि चुनाव आयोग की ओर से स्पष्टीकरण दिए जाने के बाद भी प्रदर्शन किया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर जाने की कोशिश की। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Related to this topic: