Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Datia Congress news

Datia Congress: दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस बैनर से जीतू पटवारी आउट!

मध्य प्रदेश के दतिया में आयोजित कांग्रेस के सम्मान समारोह का मंच उस समय अचानक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया, जब कार्यक्रम में लगे बैनर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की...


datia congress दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस बैनर से जीतू पटवारी आउट 

Datia Congress: दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस बैनर से जीतू पटवारी आउट!  |

Datia Congress News: मध्य प्रदेश के दतिया में आयोजित कांग्रेस के सम्मान समारोह का मंच उस समय अचानक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया, जब कार्यक्रम में लगे बैनर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर ही गायब मिली। यह कार्यक्रम दतिया उपचुनाव में मिली जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और पार्टी के नए प्रदेश महासचिव बने अवधेश नायक के सम्मान में रखा गया था। मंच पर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई नेताओं के फोटो तो थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की फोटो न होने ने कार्यकर्ताओं को चौंका दिया।

गायब दिखीं जीतू पटवारी की तस्वीर

दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर लगा यह बैनर पूरे समय लोगों के बीच सुगबुगाहट का कारण बना रहा। बैनर में राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के कई दिग्गज चेहरों को स्थान दिया गया था, लेकिन जीतू पटवारी का फोटो गायब था। आयोजकों की ओर से इस पर ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि यह प्रिंटिंग की भूल थी या इसके पीछे कोई बड़ी वजह थी। 

पूर्व टीआई ने थामा कांग्रेस का हाथ

कार्यक्रम के दौरान पूर्व टीआई शेर सिंह बड़ोनिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर हमला बोला। बड़ोनिया ने पुलिस सेवा के दौरान अपने निलंबन और बर्खास्तगी के दौर को याद करते हुए कहा कि उन्हें महज 25 मिनट के अंदर सेवा से बाहर कर दिया गया था। बड़ोनिया ने कहा कि यह सिर्फ नौकरी गंवाने का मामला नहीं था, बल्कि यह उनके स्वाभिमान पर चोट थी। इसी स्वाभिमान और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने राजनीति के मैदान में उतरने का फैसला किया है।

सियासी हलकों में छिड़ी बहस

दतिया उपचुनाव में मिली जीत के बाद जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था, वहीं बैनर विवाद और पूर्व पुलिस अधिकारी के तेवरों ने स्थानीय राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि इस बैनर राजनीति पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व या स्थानीय संगठन की ओर से क्या रुख सामने आता है।

Related to this topic: