Breaking News
  • एअर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने की आशंका
  • धार भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष, MP हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा-बकरीद पर गाय की कुर्बानी जरूरी नहीं, बंगाल में पशु वध नोटिस पर रोक से इनकार
  • लखनऊ की भाजपा मेयर के सभी अधिकार छिने, हाईकोर्ट ने दिया आदेश- 5 महीने से सपा पार्षद को शपथ नहीं दिलाई थी
  • पन्ना में गांजा तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी, व्यापारी से 95 हजार वसूले, टीआई समेत 4 पर FIR

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satna Food Poisoning: Child Dies, 3 Ill

सतना में फूड पॉइजनिंग से 7 साल के बच्चे की मौत, करेले की सब्जी और बेल के शरबत के बाद बिगड़ी तबीयत

सतना में फूड पॉइजनिंग से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। करेले की सब्जी, बेल का शरबत और दूषित पानी जांच के दायरे में।


सतना में फूड पॉइजनिंग से 7 साल के बच्चे की मौत करेले की सब्जी और बेल के शरबत के बाद बिगड़ी तबीयत

सतना जिले के उचेहरा ब्लॉक में फूड पॉइजनिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सात साल के मासूम किशुन दहिया की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।परिवार के मुताबिक 20 मई की रात सभी लोगों ने घर में बनी करेले की सब्जी-रोटी खाई थी। इसके बाद बेल का शरबत पिया गया। देर रात अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज उल्टी-दस्त होने लगे। कुछ ही देर में घर के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।

अस्पताल ले जाने से पहले बच्चे ने तोड़ा दम

मृतक बच्चे के दादा बाबूलाल दहिया ने बताया कि सुबह तक हालत इतनी बिगड़ गई कि परिवार अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहा था, तभी सात वर्षीय किशुन ने घर में ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें निजी नर्सिंग होम में शिफ्ट किया गया। मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर दिव्यंत गुप्ता ने बताया कि यह गंभीर फूड पॉइजनिंग का मामला है। सभी मरीज सीवियर डायरिया और डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं।डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से कुछ मरीजों की हालत में सुधार हुआ है, लेकिन दो लोगों की स्थिति अब भी चिंताजनक है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में तैनात कर दी गई है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि गर्मी में बासी भोजन न खाएं और कुएं का पानी उबालकर या छानकर ही इस्तेमाल करें।साथ ही खेतों और बाड़ियों में कीटनाशक छिड़काव के बाद सब्जियों का तुरंत उपयोग न करने की सलाह भी दी गई है।

 

Related to this topic: