rewa-mohan

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव, बोले- जनतंत्र को कांग्रेस से खतरा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को रीवा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए।

By : मांडवी मिश्रा
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव, बोले- जनतंत्र को कांग्रेस से खतरा

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव, बोले- जनतंत्र को कांग्रेस से खतरा

 

रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 28 नवंबर को रीवा पहुंचे। यहां भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होकर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आपातकाल से लेकर चुनाव आयोग और मतदाता सूची तक के मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करके देश के जनतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

आपातकाल और चुनी हुई सरकारों को लेकर कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश ने आपातकाल का दौर देखा, जब लोकतांत्रिक अधिकारों पर पाबंदियां लगाई गईं और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश में कई बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने करीब 90 बार ऐसा किया। मुख्यमंत्री ने धारा 370 का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।

मतदाता सूची को लेकर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची की शुद्धता के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का सही होना जरूरी है। इसमें मृत मतदाताओं और पात्रता नहीं रखने वाले लोगों के नाम हटाए जाने चाहिए।

सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाता सूची की शुद्धता से जुड़े प्रयासों का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत मिलने पर विपक्ष को प्रक्रिया पर आपत्ति नहीं होती, लेकिन हारने के बाद चुनाव आयोग और चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाए जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और राजनीतिक दलों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति और बिजली उत्पादन का जिक्र

राजनीतिक हमलों के साथ मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 1 लाख 70 हजार रुपये हो गई है।

सीएम के मुताबिक, प्रदेश में बिजली उत्पादन भी पहले के लगभग 5 हजार मेगावाट से बढ़कर 30 हजार मेगावाट तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, बिजली और सिंचाई के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

अगले साल विंध्य के किसानों को मिलेगा नर्मदा का पानी

मुख्यमंत्री ने रीवा और विंध्य क्षेत्र के विकास को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने स्लीमनाबाद टनल का जिक्र करते हुए कहा कि इसका काम तैयार हो चुका है। सीएम ने दावा किया कि अगले साल तक रीवा और विंध्य क्षेत्र के किसानों को मां नर्मदा का पानी मिलने लगेगा।

इस घोषणा को क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विंध्य के विकास को प्राथमिकता दे रही है।

एनसीसी ग्राउंड से पद्मधर पार्क तक निकली पदयात्रा

भाजपा की यह पदयात्रा रीवा के टीआरएस कॉलेज स्थित एनसीसी ग्राउंड से शुरू हुई। यात्रा कॉलेज चौराहा, मानस भवन, प्रकाश चौराहा और स्टैच्यू चौराहा होते हुए पद्मधर पार्क पहुंची।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री निमूबेन बांभनिया और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सहित कई नेता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं की भी भागीदारी रही।

भाजपा ने इस पदयात्रा को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता का अभियान बताया। वहीं, मुख्यमंत्री के भाषण में कांग्रेस पर किए गए हमले ने रीवा के इस आयोजन को प्रदेश की राजनीति के लिहाज से भी अहम बना दिया।

संबंधित सामग्री

रीवा में CM मोहन यादव का मजाकिया अंदाज, सांसद जनार्दन मिश्रा पर ली चुटकी; बोले- AK-47 की गोलियों की तरह बोलते हैं

रीवा में CM मोहन यादव का मजाकिया अंदाज, सांसद जनार्दन मिश्रा पर ली चुटकी; बोले- AK-47 की गोलियों की तरह बोलते हैं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने रीवा पहुंचे

Nov 28, 2026
मध्यप्रदेश में बदलेगा चुनावी गणित, 230 से 345 हो सकती हैं विधानसभा सीटें; लोकसभा में 44 का प्रस्ताव

मध्यप्रदेश में बदलेगा चुनावी गणित, 230 से 345 हो सकती हैं विधानसभा सीटें; लोकसभा में 44 का प्रस्ताव

मध्यप्रदेश में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा हो सकता है

Nov 28, 2026
Gauriganj Election 2027: गौरीगंज में बीजेपी की टिकट पर महाभारत! कंबल वितरण से हाई सियासी पारा

Gauriganj Election 2027: गौरीगंज में बीजेपी की टिकट पर महाभारत! कंबल वितरण से हाई सियासी पारा

गौरीगंज की राजनीति में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी में राकेश प्रताप सिंह की हालिया एंट्री के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Nov 28, 2026
Shivraj Singh Chauhan: इंडिगो ने बदल दी मंत्री शिवराज सिंह की सीट, फिर...

Shivraj Singh Chauhan: इंडिगो ने बदल दी मंत्री शिवराज सिंह की सीट, फिर...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हवाई सफर के दौरान विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) की कार्यप्रणाली से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Nov 28, 2026
मोदी सरकार के लिए खुला समर्थन का रास्ता! परिसीमन बिल पर DMK के 22 सांसद आए साथ, अब 6 वोट की दरकार

मोदी सरकार के लिए खुला समर्थन का रास्ता! परिसीमन बिल पर DMK के 22 सांसद आए साथ, अब 6 वोट की दरकार

देश की राजनीति में परिसीमन बिल को लेकर नए सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं

Nov 28, 2026