ड्यूटी के समय रील्स बनाने वाले रेलकर्मी हो जाए अलर्ट, रेलवे प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेता

ड्यूटी के समय रील्स बनाने वाले रेलकर्मी हो जाए अलर्ट, रेलवे प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल रेलवे विभाग ने अब रेलवे कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान ब्लॉगिंग और स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी है। गंभीर सेवा–आचरण का उल्लंघन के साथ सुरक्षा और गोपनीयता को खतरा बताया।

By : स्वदेश डेस्क
ड्यूटी के समय रील्स बनाने वाले रेलकर्मी हो जाए अलर्ट, रेलवे प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भोपालः देश में भारतीय रेलवे परिवहन का सबसे बड़ा साधन है। हर दिन इसमें करोड़ों यात्री सफर करते हैं। इसके चलते यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इसमें तैनात सुरक्षाकर्मी, अन्य स्टाफ पर रहती है। लेकिन, अब टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के दौर में कर्मचारी इसमें डूबे नजर आ रहें हैं। वह ड्यूटी के समय ब्लॉगिंग, लाइव स्ट्रीमिंग जैसे काम में लगे हैं।

इस हालातों के चलते और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने ड्यूटी के दैरान रेल कर्मचारियों को ब्लॉगिंग करने, वीडियोग्राफी, लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया कटेंट बनाने पर रोक पूरी रोक लगा दी है।

रेलवे ने दिए सख्त निर्देश

बता दें कि रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासन हीनता, सुरक्षा जोखिम और गोपनीयता का उल्लंघन मानते हुए सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। रेलवे बोर्ड से सभी जोनों के महाप्रबंधकों और मंडल रेल प्रबंधकों को जारी आदेश में कहा है कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कर्मचारियों पर हो सकती है विभागीय कार्रवाई

रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसमें सस्पेंड होना, चार्जशीट दाखिल होना, वेतन कटौती होना या फिर सेवा रिकॉर्ड में निगेटिव कमेंट हो सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर उससे भी कठोर दंड शामिल हो सकते हैं।

रेलवे ने क्यों लिया फैसला

बता दें कि हाल ही में देखने में आया है कि सोशल मीडिया में इस समय रेलवे के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें अक्सर रेलवे परिसरों के, वर्दी में मौजूद कर्मचारियों के अलवा ट्रेन चलाने के समय के वीडियो थे। भले ही यह सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए किए गए हों। लेकिन इससे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की गोपनीयता प्रभावित हो रही थी। इसलिए रेलवे विभाग ने फैसला लिया है।

संबंधित सामग्री

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर तक नियमित होंगी। अतिरिक्त स्पेशल शुल्क हटने से आरक्षित टिकटों का किराया करीब 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Sep 06, 2026
Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

पश्चिम रेलवे ने इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। इसके साथ ही अहमदाबाद-पटना स्पेशल का एक फेरा भी बढ़ाया गया है।

Aug 07, 2026
Train News: त्योहार में दो रद्द रहेगी बिलासपुर बक्सर ट्रेन, दानापुर रेल कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, लिस्ट

Train News: त्योहार में दो रद्द रहेगी बिलासपुर बक्सर ट्रेन, दानापुर रेल कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, लिस्ट

दानापुर मंडल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जानिए किन तारीखों पर ट्रेनें रद्द रहेगी और किनका मार्ग बदलेगा।

Aug 06, 2026
MP Train Cancelled: MP की छह ट्रेनें रद्द, नया शेड्यूल जारी, देखे सूची

MP Train Cancelled: MP की छह ट्रेनें रद्द, नया शेड्यूल जारी, देखे सूची

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस रूट की 6 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और समय सारिणी में संशोधन किया गया है।

Jul 27, 2026