रेलवे प्रशासन के अनुसार इस रूट की 6 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और समय सारिणी में संशोधन किया गया है।
MP Train Cancelled: झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर स्थित मऊरानीपुर-रोरा स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मध्य प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों पर बड़ा असर पड़ा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस रूट की 6 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और समय सारिणी में संशोधन किया गया है।
निरीक्षण कार्यक्रम टला
रेल सुरक्षा आयुक्त का निरीक्षण कार्यक्रम पहले 28 जुलाई निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब 29 जुलाई कर दिया गया है। निरीक्षण की तिथि में संशोधन के चलते रेलवे ने प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक का शेड्यूल भी अपडेट किया है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस: 28 और 29 जुलाई को रद्द रहेगी।
11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस: 29 और 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।
64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू: 28 और 29 जुलाई को नहीं चलेगी।
64614 बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू: 28 और 29 जुलाई को रद्द।
64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर मेमू: 29 जुलाई को निरस्त।
64612 मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू: 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के रूट में बदलाव
ट्रेन नंबर 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस: 28 जुलाई 2026 को अपने मूल मार्ग (झांसी-महोबा-खजुराहो) के बजाय परिवर्तित मार्ग झांसी-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो से होकर चलेगी।
ट्रेन नंबर 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस: 29 जुलाई 2026 को वापसी यात्रा में परिवर्तित मार्ग खजुराहो-बिरारी-दैलवारा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर संचालित होगी। रूट बदलने के कारण महोबा सहित कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा।
3 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी यह ट्रेन
ट्रेन नंबर 20975 हावड़ा-आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस 28 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी। इसे प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 50 मिनट और झांसी मंडल में 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा।