Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

indore prayagraj special train stoppage

Train News: त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा; इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

पश्चिम रेलवे ने इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। इसके साथ ही अहमदाबाद-पटना स्पेशल का एक फेरा भी बढ़ाया गया है।


train news त्योहार और छुट्टियों पर रेलवे का तोहफा इंदौर प्रयागराज का बढ़ा एक और स्टॉपेज

Train News |

इंदौर। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में त्योहार और छुट्टी के टाइम पर यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एक ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ाया है। वहीं, एक स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाया है। इसके चलते इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन अब झींझक स्टेशन पर रुकेगी। 

रतलाम मंडल के अनुसार, यह व्यवस्था सीमित अवधि के लिए लागू की गई है। इसके साथ ही यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक अतिरिक्त फेरा भी चलाने का निर्णय लिया गया है।

झींझक स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त स्टॉपेज

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने बताया कि 8 अगस्त से 29 सितंबर तक इंदौर से चलने वाली इंदौर-प्रयागराज (सूबेदारगंज) स्पेशल ट्रेन झींझक स्टेशन पर दोपहर 3:55 बजे पहुंचेगी और 3:57 बजे रवाना होगी। वहीं, 7 अगस्त से 28 सितंबर तक सूबेदारगंज से लौटने वली स्पेशल ट्रेन सुबह 9:03 बजे पहुंचेगी। फिर वहां से 9:05 बजे रवाना होगी। इस अतिरिक्त ठहराव से झींझक और आसपास के यात्रियों को सीधे ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।

अहमदाबाद-पटना स्पेशल का बढ़ाया गया एक फेरा

त्योहारी सीजन में यात्रियों के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक अतिरिक्त फेरा मंजूर किया है। ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 12 अगस्त को अहमदाबाद से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 14 अगस्त को पटना से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों को समय,स्टॉपेज और कोच  संरचना की जानकारी आधिकारिक रेलवे प्लेटफॉर्म पर देखने की सलाह दी है।

भादली ब्लॉक से बदले रूट  पर चलेगी हिसार-हैदराबाद एक्स्प्रेस

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल में भादली स्टेशन पर ब्लॉक कार्य के कारण 11 अगस्त को हिसार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 17019 हिसार- हैदराबाद एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय भुसावल, अकोला और पूर्णा होकर संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेट स्थिति को कंफर्म करने की अपील की है।

Related to this topic: