दानापुर मंडल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जानिए किन तारीखों पर ट्रेनें रद्द रहेगी और किनका मार्ग बदलेगा।
रायपुर। दानापुर रेलवे मंडल में रेल अधोसंरचना से जुड़े कार्यों का असर अब छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी दिखाई देगा। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, कुछ का संचालन बदले हुए मार्ग से किया जाएगा।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में रेलवे विभाग में विकास कार्य किया जा रहा है। इसके चलते राजेंद्र पुल, दिनकर ग्राम सिमरिया और सिमरिया-बरौनी सेक्शन में नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और मुख्य लाइन कनेक्टिविटी विकसित करने का काम किया जाना है। इसी वजह सरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मार्ग से चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस इन तारीखों पर नहीं चलेगी
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्तूबर को बिलासपुर से रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्तूबर को बक्सर से संचालित नहीं होगी। इन तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है।
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को अपने सामान्य मार्ग के बजाय किऊल, मुंगेर और बरौनी होकर दरभंगा पहुंचेगी। इसी तरह 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर, 29 सितंबर और 2 अक्तूबर को मुंगेर और किऊल के रास्ते संचालित की जाएगी।
यात्रियों के लिए क्या है असर
रेलवे का कहना है कि यह बदलाव अधोसंरचना विकास परियोजना के तहत किए जा रहे तकनीकी कार्यों के कारण जरूरी है। जिन यात्रियों ने प्रभावित ट्रेनों में आरक्षण कराया है, उन्हें यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेट्स और समय जरूर जांच लेना चाहिए ताकि रद्दीकरण या बदले हुए मार्ग की वजह से सुरक्षा से बचा जा सके।