Amethi Tonga Fading From Roads Rider Struggles

Tonga Rider Struggles: घोड़े की टाप और घंटियों की आवाज अब यादों में, अमेठी की सड़कों से गायब हो रहा तांगा

Amethi news, tonga disappearing, horse carriage, Ram Sumer tonga driver, Uttar Pradesh rural transport, traditional transport, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

By : स्वदेश डेस्क
Tonga Rider Struggles: घोड़े की टाप और घंटियों की आवाज अब यादों में, अमेठी की सड़कों से गायब हो रहा तांगा

horse drawn carriage verge of extinction

बृजेश मिश्रा, अमेठी। कभी गांवों और कस्बों की सड़कों पर घोड़ों की टाप और तांगे की घंटियों की आवाज आम हुआ करती थी। बाजार जाना हो या आसपास के गांवों तक सफर करना हो, तांगा लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करता था। करीब 15 से 20 साल पहले तक क्षेत्र में बड़ी संख्या में तांगे दिखाई देते थे, लेकिन बदलते समय के साथ इनकी संख्या लगातार घटती चली गई। अब हालात यह हैं कि सड़कों पर इक्का-दुक्का तांगे ही नजर आते हैं। ऐसे में लंबे समय बाद सड़क पर एक तांगा दिखाई दिया तो लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

आधुनिक साधनों ने छीनी तांगे की सवारी

समय के साथ मोटरसाइकिल, ऑटो, टैक्सी और अन्य यातायात साधनों का विस्तार हुआ तो लोगों ने तांगे की सवारी से दूरी बनानी शुरू कर दी। कम समय और कम खर्च में सफर पूरा होने के कारण अब लोग दूसरे साधनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका सीधा असर तांगा चलाने वाले परिवारों के रोजगार पर पड़ा है।

घोड़े की देखभाल बनी बड़ी चुनौती

तांगा चालक राम सुमेर बताते हैं कि अब तांगा चलाना पहले जैसा आसान नहीं रह गया है। घोड़े को पालना और उसकी देखभाल करना काफी महंगा हो गया है। गेहूं, मटर समेत अन्य खाद्य सामग्री घोड़े के चारे में इस्तेमाल होती है, जिनकी कीमतें भी अधिक हैं। कमाई का बड़ा हिस्सा घोड़े के पालन-पोषण में ही खर्च हो जाता है। उनके मुताबिक एक अच्छा घोड़ा खरीदने के लिए करीब एक से डेढ़ लाख रुपये तक की जरूरत पड़ती है।

कमाई से ज्यादा खर्च की चिंता

राम सुमेर के अनुसार, तांगे से करीब 10 किलोमीटर की यात्रा करने पर 30 से 40 रुपये तक खर्च आता है, जबकि दूसरे यातायात साधनों से यही सफर 10 से 20 रुपये में पूरा हो जाता है। ऐसे में यात्री तांगे की बजाय सस्ते और तेज साधनों को चुन रहे हैं। यात्रियों की संख्या घटने से तांगा चालकों की आमदनी भी प्रभावित हुई है।

धीरे-धीरे इतिहास बन रही पारंपरिक सवारी

राम सुमेर बताते हैं कि अब क्षेत्र में गिने-चुने लोग ही तांगा चलाते हैं। घोड़े की खरीद, चारा और देखभाल का खर्च उठाना हर किसी के बस की बात नहीं रह गई है। कभी ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा रहा तांगा अब धीरे-धीरे सड़कों से ओझल हो रहा है। आधुनिकता की दौड़ में परिवहन का यह पुराना साधन आने वाली पीढ़ियों के लिए महज एक याद बनकर रह जाने की ओर बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

ALP भर्ती में 3500 पद बढ़े, अब 14627 वैकेंसी, सिकंदराबाद RRB में सबसे ज्यादा मौके

ALP भर्ती में 3500 पद बढ़े, अब 14627 वैकेंसी, सिकंदराबाद RRB में सबसे ज्यादा मौके

RRB ALP vacancy 2026, Assistant Loco Pilot recruitment, RRB ALP 14627 posts, Railway recruitment board, RRB zone wise vacancy, Railway jobs, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 10, 2026
Rampur Firing News: CRPF कैंप हमले के बरी आरोपी मोहम्मद शरीफ को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, मौत

Rampur Firing News: CRPF कैंप हमले के बरी आरोपी मोहम्मद शरीफ को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, मौत

रामपुर में 2007 के CRPF कैंप हमले के आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। अस्पताल में मौत हो गई। हाईकोर्ट ने 2025 में उसे हत्या और आतंकवाद के आरोपों से बरी किया था।

Nov 10, 2026
Shahdol News: पुलिस पेट्रोलिंग देख भागने का आरोप; शहडोल के तालाब में डूबे 3 किशोर, जांच शुरू

Shahdol News: पुलिस पेट्रोलिंग देख भागने का आरोप; शहडोल के तालाब में डूबे 3 किशोर, जांच शुरू

शहडोल में चौपाटी के पीछे तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत हुई। आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग देख भागते समय कूदे। जांच दल बना। पीड़ितों को 4-4 लाख की सहायता घोषित।

Nov 10, 2026
MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को उनका सही स्थान दिया। कांग्रेस पर निशाना साधा और 14 से 16 नवंबर तक जबलपुर, धार, खंडवा में कार्यक्रम बताए।

Nov 10, 2026
IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल में दो नई टीमें जोड़ने पर विचार कर रहा है। 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट हो सकता है। इसमें पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Nov 10, 2026