Railways Special Arrangement Chhath Return Trains

Train: छठ के बाद घर वापसी; रायपुर लौटने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर बने होल्डिंग एरिया

छठ के बाद छत्तीसगढ़ लौट रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें, होल्डिंग एरिया और सुरक्षा बल की तैनाती की है। जानिए पूरे इंतजाम।

By : संजय चतुर्वेदी
Train: छठ के बाद घर वापसी; रायपुर लौटने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर बने होल्डिंग एरिया

Railway Preparations For crowd return Chhath

रायपुर। छठ के दूसरे त्योहार मनाकर बिहार, झारखंड और यूपी से  लौट रहे लोगों की भीड़ इन दिनों स्टेशनों पर साफ दिख रही है। इसी भीड़ को संभालने और छत्तीसगढ़ वापसी का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे ने कई इंतजाम किए हैं। कुछ रूटों पर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

रेलवे बोर्ड की नजर में हर स्टेशन

रेलवे बोर्ड ने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक उपाय किए हैं। यात्रियों की आवाजाही और तैयारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पटना, मुजफ्फरपुर, राजेंद्र नगर, दरभंगा और दानापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ और यात्री सुविधाओं की समीक्षा हो चुकी है।

जोनों के बीच तालमेल

निर्देशों के मुताबिक उत्तर पूर्वी, उत्तर मध्य और उत्तर रेलवे मिलकर काम कर रहे हैं। मकसद यह है कि लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ बिना अफरा-तफरी के निकल जाए। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश नियंत्रित करने, ट्रेनों को समय पर चलाने और मांग के हिसाब से रिजर्व्ड व अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

प्लेटफॉर्म पर भीड़ से बचाएंगे होल्डिंग एरिया

ज्यादा भीड़ वाले कई स्टेशनों पर बड़े होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, ताकि लोग प्लेटफॉर्म पर ठसाठस खड़े न रहें। यहां बैठने की पर्याप्त जगह है। पीने का पानी, साफ-सफाई और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी मौजूद है। ट्रेन किस तरफ से जाएगी, यह बताने के लिए साइनबोर्ड भी लगाए गए हैं।

रायपुर स्टेशन पर खास इंतजाम

पश्चिमी औद्योगिक केंद्रों की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। इसे देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोशिश यही है कि लोग व्यवस्थित ढंग से आएं-जाएं और ट्रेन में सुरक्षित चढ़-उतर सकें।

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का खास ख्याल

फुट ओवरब्रिज, प्रवेश और निकास द्वारों और स्टेशन परिसर में आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवान तैनात हैं। इनके साथ कमर्शियल स्टाफ और मेडिकल टीमें भी चौबीसों घंटे मौजूद रहेंगी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को किसी तरह की दिक्कत हो तो वे इन्हीं से मदद ले सकते हैं।

संबंधित सामग्री

Raipur News: रायपुर की कॉस्मेटिक शॉप में मिली पाकिस्तान की 'गोरी' और 'चांदनी, ड्रग विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Raipur News: रायपुर की कॉस्मेटिक शॉप में मिली पाकिस्तान की 'गोरी' और 'चांदनी, ड्रग विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रायपुर के गोल बाजार में ड्रग विभाग के एक दुकान से पाकिस्तान में बनी 218 गोरी क्रीम और 18 चांदनी क्रीम जब्त की है। माल की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। ड्रग विभाग ने कार्रवाई की है।<br/>

Nov 18, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
Intercity Train Update: अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी का इंतजार बढ़ा, रेलवे ने बताई नई ट्रेन नहीं चलाने की वजह

Intercity Train Update: अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी का इंतजार बढ़ा, रेलवे ने बताई नई ट्रेन नहीं चलाने की वजह

अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग को रेलवे ने फिलहाल खारिज कर दिया है। स्टेशन पर तीन ट्रेनों के रैक खड़े रहने से नई ट्रेन के लिए जगह नहीं है।

Nov 09, 2026
Chhath Special Trains:छठ पर भोपाल इटारसी होकर चलेंगी तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें, 6 हजार यात्री कर सकेंगे सफर

Chhath Special Trains:छठ पर भोपाल इटारसी होकर चलेंगी तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें, 6 हजार यात्री कर सकेंगे सफर

दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे तीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर रुकेंगी और करीब 6 हजार यात्री सफर कर सकेंगे।

Nov 09, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026