Breaking News
  • पन्ना में कुआं धंसा, मलबे में 5 मजदूर दबे:दो के शव बाहर निकाले गए, 3 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन
  • सुप्रीम कोर्ट ने कचरा प्रबंधन को लेकर निगरानी कमेटी बनाई, हर जिले की वेबसाइट पर कलेक्टर देंगे रिपोर्ट
  • उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस पलट गई, हादसे में दरोगा-कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई
  • देश में सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा लगातार 8वें दिन 47°C पार, पंजाब में स्कूल-सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली
  • अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला, सीजफायर के बीच मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया
  • MP में ₹1 प्रति किलो महंगी हुई CNG, भोपाल में 94.75 रुपए पहुंची कीमत

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान हादसा 5 मजदूर दबे

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, 5 मजदूर मलबे में दबे

मध्य प्रदेश के पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 5 मजदूर मलबे में दब गए। दो शव निकाले गए हैं, जबकि 3 मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा 5 मजदूर मलबे में दबे

दो शव निकाले गए, तीन मजदूरों को बचाने रेस्क्यू जारी

Panna जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बीहरपुरवा के नयापुरवा गांव में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब तक राहत और बचाव दल ने दो मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए हैं, जबकि तीन अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पानी पीने बाहर आए दो मजदूर, पीछे से ढह गया कुआं

जानकारी के मुताबिक नयापुरवा निवासी बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सात मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे इसी दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आ गए। उनके बाहर निकलते ही कुएं की गीली और कमजोर मिट्टी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। कुएं के अंदर काम कर रहे पांच मजदूर देखते ही देखते मलबे में दब गए।

मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा हो गई। जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। दबे मजदूरों में चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल समेत एक अन्य मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। राहत कार्य के दौरान मजदूर राजकुमार यादव का शव बाहर निकाला गया है।

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजन मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू टीम से मजदूरों को जल्द बाहर निकालने की गुहार लगा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि शेष मजदूरों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कुएं की मिट्टी गीली होने से बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से मिट्टी काफी गीली थी, जिससे कुएं की दीवारें कमजोर हो गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण अचानक मिट्टी धंस गई और इतना बड़ा हादसा हो गया।

Related to this topic: