Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Medical Flight Lands In Bhopal

नेपाल से भोपाल लाई गई मेडिकल फ्लाइट, गंभीर मरीज के लिए राजा भोज एयरपोर्ट बना ग्रीन कॉरिडोर

नेपाल से गंभीर मरीज को लेकर मेडिकल फ्लाइट भोपाल पहुंची। राजा भोज एयरपोर्ट को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रिकॉर्ड समय में सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।


नेपाल से भोपाल लाई गई मेडिकल फ्लाइट गंभीर मरीज के लिए राजा भोज एयरपोर्ट बना ग्रीन कॉरिडोर

Bhopal Airport News |

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम नेपाल से आई एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। नेपाल की श्री एयरलाइंस की ये उड़ान शाम 4.30 बजे पोखरा से भोपाल पहुंची। इस उड़ान के जरिए भोपाल निवासी एक गंभीर मरीज को आपातकालीन चिकित्सा जरूरत के तहत भोपाल लाया गया। इसके लिए एयरपोर्ट को ग्रीन कॉरीडोरके रूप में दो घंटे के लिए तब्दील कर दिया गया। हालांकि इस प्रक्रिया के दौरान अन्य उड़ानें प्रभावित नहीं हुई।

एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने इमिग्रेशन और कस्टम क्लियरेंस सहित सभी औपचारिकताएं रिकॉर्ड समय में पूरी कराईं। संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के चलते मरीज को बिना किसी देरी के परिजनों के साथ भोपाल के निजी अस्पताल को रवाना किया गया।  उन्होंने बताया कि राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे सातों दिन खुला े वाला एयरपोर्ट है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जरूरी इमिग्रेशन और कस्टम सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसका फायदा इस मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट को मिला।

दो घंटे में पूरी प्रक्रिया कर फ्लाइट लौटी नेपाल

उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद श्री एयरलाइंस का विमान दो घंटे बाद शाम 6 बजे वापस नेपाल के लिए रवाना हो गया। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन, मेडिकल टीम, एयरलाइन स्टाफ और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों ने मिलकर पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाया। एयरपोर्ट निदेशक अवस्थी ने कहा कि आपातकालीन और मानवीय परिस्थितियों में यात्रियों को हर संभव मदद देना हमारी प्राथमिकता है। 

बर्ड-हिट की आशंका से देरी से छूटी एयर इंडिया फ्लाइट

मुंबई से भोपाल आने वाले एयर इंडिया के विमान एआई 634 में सवार यात्रियों के लिए सफर बहुत तकलीफदेय रहा। यह फ्लाइट न सिर्फ अपने तय समय से करीब चार घंटे देरी से भोपाल पहुंची, बल्कि यहां उतरने के बाद भी तकनीकी जांच के नाम पर यात्रियों को तीन घंटे तक रोके रखा गया। इस पूरी अव्यवस्था से नाराज होकर भोपाल से जाने वाले 161 यात्रियों में से 80 ने अपने टिकट कैंसिल करा दिए।

यात्रियों के मुताबिक मुबंई एयरपोर्ट में ग्राउंड स्टॉफ की हड़ताल के कारण विमान ने 4 घंटे देर से 1.40 बजे के बजाय 5.35 को उड़ान भरी। इसके बाद राजा भोज एयरपोर्ट पर विमान के बर्ड-हिट की आशंका के चलते उसे रनवे पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत करीब तीन घंटे तक विमान की गहन जांच की गई। 

इस दौरान जो यात्री विमान के अंदर बैठ चुके थे, वे करीब दो घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि इस विमान के भोपाल लैंड करते समय बर्ड-हिट की आशंका जताई गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उड़ान से पहले पूरी जांच जरूरी थी। हालांकि, जांच में बर्ड-हिट की पुष्टि नहीं हुई है। यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है।

Related to this topic: