Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Narottam Mishra

Datia By-Election: जब नरोत्तम मिश्रा बोले, दूल्हा पीछे आ रहा है... जीता सबका दिल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के एक अनोखे अंदाज ने भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया।


datia by-election जब नरोत्तम मिश्रा बोले दूल्हा पीछे आ रहा है जीता सबका दिल

Datia By-Election: जब नरोत्तम मिश्रा बोले, दूल्हा पीछे आ रहा है... जीता सबका दिल |

Datia By-Election: मध्य प्रदेश की सबसे हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच दिनों दिन सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के अनोखे अंदाज और उनके बयान सुर्खियां बटोर रहे है, लेकिन इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के एक अनोखे अंदाज ने भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। 

दूल्हा पीछे आ रहा है...

दरअसल, बीजे शुक्रवार की शाम जब नरोत्तम मिश्रा चुनाव प्रचार के लिए वार्डों की गलियों में जा रहा था, तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़े और उन्हें फूल-माला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़े तो उन्होंने मुस्कुराते हुए माला पहनने से इनकार कर दिया और कहा की रूको अभी नहीं... अभी दूल्हा पीछे आ रहा है... पहले माला उसे पहनाओं। उनका इशारा काफिले के पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की ओर था। 

प्रत्याशी को दिया पूरा मान-सम्मान

आपको बता दें कि आमतौर पर चुनावी दौरों में देखा जाता है कि बड़े नेताओं का स्वागत पहले कराने की होड़ मची रहती है, लेकिन नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं को पीछे रखकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को पूरा सम्मान दिया। डॉ. मिश्रा के कहने के बाद कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर भाजपा उम्मीदवार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। 

मुकाबला हुआ दिलचस्प

आपको बता दें कि दतिया उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वार्डों में लगातार नुक्कड़ सभाएं, जनसंपर्क और डोर-टू-डोर कैंपेनिंग की जा रही है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा का यह अंदाज भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहा है।

Related to this topic: