Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > प्रदेश

MP Singrauli Bank Robbery: ₹15 Crore Loot Case

सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े 15 करोड़ की डकैती, 5 हथियारबंद बदमाशों ने दिया अंजाम

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बड़ी डकैती हुई। 5 हथियारबंद बदमाशों ने करीब 15 करोड़ का सोना और नकदी लूट ली। पुलिस जांच में जुटी, कई जिलों में नाकाबंदी की गई है।


सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े 15 करोड़ की डकैती 5 हथियारबंद बदमाशों ने दिया अंजाम

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में 5 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए। इस वारदात ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बैंक में घुसकर स्टाफ और ग्राहकों को बनाया बंधक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश दो अलग-अलग समूहों में बैंक के अंदर दाखिल हुए। पहले दो बदमाश अंदर घुसे और कर्मचारियों व ग्राहकों को हथियार दिखाकर नियंत्रण में ले लिया। इसके कुछ ही मिनट बाद तीन अन्य साथी भी बैंक के अंदर पहुंच गए। पूरी बैंक शाखा को कुछ ही समय में बंधक बना लिया गया।

मैनेजर से मारपीट, लॉकर खुलवाकर लूट

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश और लॉकर की चाबियों की जानकारी मांगी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और बंदूक की बट से हमला भी किया गया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन लॉकर खुलवाकर उसमें रखा सोना और नकदी अपने कब्जे में ले लिया।

15–20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

पूरी घटना लगभग 15 से 20 मिनट के भीतर पूरी कर ली गई। बदमाश पिट्ठू बैग और बड़े कपड़े के थैले लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने लूटा हुआ माल भरा। बताया जा रहा है कि सोना ग्राहकों का था, जिसे बैंक ने लोन के बदले गिरवी रखा हुआ था।

CCTV में कैद हुए आरोपी, बाइक से फरार

बैंक के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज में तीन आरोपी एक ही बाइक पर थैला लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले एक आरोपी बैंक से बाहर निकलकर बाइक पर इंतजार करता है, उसके बाद अन्य साथी भी बाहर निकलते हैं और सभी फरार हो जाते हैं।

मौके पर नहीं था गार्ड, एक फायरिंग भी हुई

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय बैंक में सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। बदमाशों ने एक फायर भी किया, जिससे दहशत फैल गई। बैंक स्टाफ और ग्राहकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने पूरे जिले में की नाकाबंदी

घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरौली पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी मनीष खत्री मौके पर पहुंचे और जिले के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया। आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, बैंक से करीब 1 किलोमीटर दूर मस्जिद तिराहे पर बदमाशों का देसी कट्टा गिरा हुआ मिला है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इससे जांच को अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Related to this topic: