MP Police GD Constbale Vacancy 2026

MP Police Constable Vacancy 2026: एमपी में पुलिस के 7500 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

मध्य प्रदेश पुलिस में जीडी के 7500 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार 22 सितंबर से आवेदन कर सकेंगें। जानिए इसके लिए कैसे अप्लाई करें।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Police Constable Vacancy 2026: एमपी में पुलिस के 7500 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

MP Police Constable vacancy 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एमपी पुलिस ने कॉन्स्टेबल बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का रास्ता खोल दिया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने पुलिस मुख्यालय और गृह (पुलिस) विभाग के तहत जीडी कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकेंगे। कुल खाली पदों में कॉन्स्टेबल के 6800 पद और जीडी कॉन्स्टेबल स्पेश आर्म्ड फोर्स (केवल पुरुषों) के 700 पद शामिल हैं।

भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

एमपी पुलिस की जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10 वीं पास होना जरूरी है। अनुसूचित जनजाति के ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की है वह भी आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 6 अक्तूबर 2026 की स्थिति के आधार पर होगी। उम्मीदवारी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में भी अलग-अलग वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है। एससी, एसटी और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 38 साल तक है। सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम आयु 38 साल रखी गई है। अनारक्षित और आरक्षित वर्ग केसाथ अंतरराज्यीय विवाह वाले उम्मीदवारों को भी 38 साल तक की आयु सीमा में आवेदन की अनुमति है। पुरस्कार विजेताओं को ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।

क्या है फॉर्म की आखिरी तारीख और कब होगी परीक्षा

इस भर्ती के लिए आवेदकों के पास 22 सितंबर से लेकर 6 अक्तूबर तक का समय है। यानी फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा की शुरुआत 19 नवंबर 2026 से संभावित है।

भर्ती के लिए अन्य जरूरी जानकारी

भर्ती पदों की संख्या में कमी या बढ़ोतरी हो सकती है। ये पद तृतीय एवं कार्यपालिक श्रेणी के हैं। अभ्यर्थियों को उनकी प्राथमिकता और मैरिट लिस्ट के आधार पर संवर्ग आवंटित किए जाएंगे। चयन के बाद पुलिस विभाग की अलग-अलग शाखाओं में नियुक्ति हो सकती है। मध्य प्रदेश शासन के अनुसार नियुक्ति राज्य के भीतर या राज्य के बाहर भी की जा सकती है।

कॉन्स्टेबलों को कितना मिलेगा वेतन

मध्य प्रदेश पुलिस में जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए 19500 से लेकर 62000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन निर्धारित है। हालांकि शुरुआती तीन वर्षों में उम्मीदवारों को न्यूनतम वेतनमान के आधार पर स्टाइपेंड मिलेगा। पहले साल 70 प्रतिशत, दूसरे साल 80 प्रतिशत और तीसरे साल 90 प्रतिशत स्टाइपेंड का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार वेतन भत्ते और दूसरी सुविधाएँ भी मिलेगी।

लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तक रहेगी। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बोद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि, विज्ञान और सरल अंक गणित से संबंधित होंगे। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।

क्या रहेगा शारीरिक दक्षता का पैमाना

पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य रूप से न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, सीना 79 सेंटीमीटर बिना फुलाए और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। गोरखा,गढ़वाली और कुमाऊं के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 157 सेंटीमीटर, सीने की माप 79 सेंटीमीटर बिना फुलाए और फुलाने पर 84 सेमी निर्धारित की गई है। मराठा और एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 165 सेमी और सीने की माप समान रहेगी। फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेज की जांच भी की जाएगी। प्रमाण पत्रों की जांच में अयोग्य पाए जाने पर उम्मीदवार का चयन नहीं किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के लिए होगी और उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। नियुक्ति से पहले आयु, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, शारीरिक नाप-जोख, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चरित्र सत्यापन समेत निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट देखनी होगी।

संबंधित सामग्री

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026