Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Sanjay Singh Yadav Passes Away

MP BJP: MP भाजपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया है।


mp bjp mp भाजपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष का निधन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

MP BJP: MP भाजपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि |

Sanjay Singh Yadav Passes Away: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही भाजपा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री मोहन यादव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।

अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल: प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि संजय सिंह यादव के निधन से मध्य प्रदेश भाजपा परिवार ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए लिखा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका यूं अचानक चले जाना पूरे भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

भाजपा में शोक की लहर

आपको बता दें कि संजय सिंह यादव लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और पिछड़ा वर्ग मोर्चा में मजबूती से दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। उनके निधन पर पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
 

Related to this topic: