Nishant Khare MP BJP

Nishant Khare: MP भाजपा में बड़ी नियुक्ति, निशांत खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ी नियुक्ति की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को...

By : विकास जैन
Nishant Khare: MP भाजपा में बड़ी नियुक्ति, निशांत खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Nishant Khare: MP भाजपा में बड़ी नियुक्ति, निशांत खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Nishant Khare: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ी नियुक्ति की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को मध्य प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ अब डॉ. निशांत खरे भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय की सभी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

एक साल बाद मिली नई जिम्मेदारी

हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद 23 अक्टूबर 2025 को अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी। उस समय इंदौर निवासी डॉ. निशांत खरे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। कार्यकारिणी गठन के लगभग एक साल बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश कार्यालय के प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

सबनानी की जगह संभालेंगे कमान

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के कार्यकाल में यह दायित्व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी संभाल रहे थे। अब हेमंत खंडेलवाल की टीम में डॉ. निशांत खरे इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि वर्तमान कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन और कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

Dacoit Kalli Gurjar Arrested: चंबल का कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, 80 हजार का इनाम था

Dacoit Kalli Gurjar Arrested: चंबल का कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, 80 हजार का इनाम था

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुरैना दौरे से ठीक पहले मुरैना पुलिस को चंबल के बीहड़ों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंबल के कुख्यात और 80 हजार रुपये के...

Nov 05, 2026
TET Exam Update: TET की आखिरी तारीख खत्म! 76% शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म, अब आगे क्या?

TET Exam Update: TET की आखिरी तारीख खत्म! 76% शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म, अब आगे क्या?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षकों की नाराजगी अब धरातल पर नजर आने लगा है। आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद सामने आए आंकड़े शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ाने वाले हैं।

Oct 12, 2026
MP OBC Reservation : एमपी OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, इतना रहेगा OBC आरक्षण

MP OBC Reservation : एमपी OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, इतना रहेगा OBC आरक्षण

मध्य प्रदेश में OBC के आरक्षण को लेकर लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई में जबलपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

Oct 09, 2026
MP TET Protest: टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल, सबसे बड़ा आंदोलन आज

MP TET Protest: टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल, सबसे बड़ा आंदोलन आज

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर के हज़ारों शिक्षक TET की...

Sep 27, 2026
MP Nikay Election New Rule: मध्यप्रदेश में बदले नगरीय निकाय चुनाव के नियम, जानिए 

MP Nikay Election New Rule: मध्यप्रदेश में बदले नगरीय निकाय चुनाव के नियम, जानिए 

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनावों से पहले राज्य सरकार के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में बदलाव किया है।

Sep 26, 2026