Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Owaisi Accident

Bhopal Owaisi Accident: भोपाल में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले के दौरान एक सड़क हादसा हो गया।


bhopal owaisi accident भोपाल में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट

Bhopal Owaisi Accident: भोपाल में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट |

Bhopal Owaisi Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले के दौरान एक सड़क हादसा हो गया। काफिले की गाड़ियों के अचानक रुकने से पीछे चल रहे 4 से 5 बाइक सवार आपस में और काफिले के वाहनों से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

गाड़ियां रुकने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय ओवैसी का काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था। ट्रैफिक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत कौल के अनुसार, मोड़ के पास काफिले के वाहनों की रफ्तार अचानक धीमी हुई और कुछ गाड़ियां रुक गईं। जिसके चलते अचानक ब्रेक लगने के कारण साथ चल रहे कई बाइक सवार वाहनों से टकरा गए। दुर्घटना के बाद वीआईपी रोड पर कुछ समय के लिए आवाजाही ठप हो गई। पुलिस ने तुरंत दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात को सामान्य कराया।

वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा पर सवाल

राजधानी के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी रोड पर हुए इस हादसे ने पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है कि हादसा किस गाड़ी के अचानक रुकने या अनियंत्रित होने की वजह से हुआ। 

Related to this topic: