Loktantra Bachao Yatra Bhopal

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

By : विकास जैन
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई नेता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस और 'इंडी गठबंधन' पर देश को अस्थिर करने, चुनाव आयोग व न्यायपालिका पर बेबुनियाद आरोप लगाने और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रचने के आरोप लगाए। 

ये भाग खड़े हुए थे: जेपी नड्डा 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जान चुकी है कि उसे जनता का समर्थन बिल्कुल नहीं मिल रहा है। जब चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को ईवीएम हैक करके दिखाने की खुली चुनौती दी थी, तब ये भाग खड़े हुए थे। नाच न जाने आंगन टेढ़ा वाली कहावत कांग्रेस और विपक्ष पर सटीक बैठती है।

राहुल गांधी को सलाह

उन्होंने आगे कहा कि मैं कांग्रेस के अबोध बालक को सलाह देता हूं कि ईवीएम की चिंता छोड़कर आत्मचिंतन करें। चुनाव में जीतना है तो जनता के दिलों में बसना होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के दिलों में बसे हैं। आपातकाल के दिनों को याद करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वे स्वयं आपातकाल के भुक्तभोगी रहे हैं। उन्हें दो बार क्लासरूम से पकड़कर पुलिस जेल ले गई थी। कांग्रेस ने 1.30 लाख लोगों को बिना किसी दलील के 22 महीने जेल में डाला था, जो अंग्रेजों के अत्याचारों से भी बदतर था।

क्या बोले CM मोहन यादव?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस के ऐतिहासिक फैसलों पर हमला बोला। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब-जब अदालत ने कांग्रेस के खिलाफ फैसले दिए, तब-तब कांग्रेस ने न्यायपालिका का अपमान किया। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन के अधिकारों को सीमित करने और पूर्व राज्यसभा सांसद बदरुल इस्लाम को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने जैसे उदाहरण कांग्रेस की मंशा को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले नेहरू जी, फिर इंदिरा जी, राजीव जी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में सरकारें चलाई गईं। अब जब जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है, तो वे पीएम मोदी और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में जुट गए हैं।

प्रदेश भर में निकाली जाएगी पदयात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि भोपाल समेत प्रदेश के सभी बड़े शहरों में यह पदयात्रा चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी। इसके बाद मध्य प्रदेश के सभी जिला स्तरों पर भी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी, ताकि जनता के बीच कांग्रेस के इतिहास और उसकी नीतियों को बेनकाब किया जा सके।

संबंधित सामग्री

MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

मध्य प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है...

Nov 08, 2026
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिवाली बाद कड़ाके की ठंड, बारिश का भी बड़ा अपडेट 

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिवाली बाद कड़ाके की ठंड, बारिश का भी बड़ा अपडेट 

मध्य प्रदेश में दीपावली के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, त्योहारी सीजन के बाद अब राज्य में ठंड का अहसास और गहराएगा।

Nov 07, 2026
MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

Nov 05, 2026
MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IPS अधिकारियों के विभागों में नए सिरे से बदलाव किए गए हैं।

Nov 05, 2026
CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' और 11 से 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' को...

Nov 05, 2026