Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कांग्रेस पार्षद ने की घोषणा - मंत्री विजय शाह का मुंह काला करने वाले को 51 हजार का इनाम, बंगले

कांग्रेस पार्षद ने की घोषणा - मंत्री विजय शाह का मुंह काला करने वाले को 51 हजार का इनाम, बंगले की सुरक्षा बढ़ी

कांग्रेस पार्षद ने की घोषणा - मंत्री विजय शाह का मुंह काला करने वाले को 51 हजार का इनाम बंगले की सुरक्षा बढ़ी

Minister Vijay Shah controversial comment : मध्यप्रदेश। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के बाद मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के पार्षद यशस्वी पटेल ने तो घोषणा कर दी है कि, मंत्री शाह का मुंह काला करने वाले को 51 हजार का इनाम दिया जाएगा। कर्नल सोफिया कुरैशी पर अनर्गल टिप्पणी के चलते कांग्रेस लगातार मंत्री विजय शाह से इस्तीफे की मांग कर रही है।

बीती रात मंत्री विजय शाह का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता उनके बंगले के बाहर नारेबाजी करने पहुंचे थे। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला और उनके समर्थकों ने मंत्री शाह के बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख भी पोती थी। इसके बाद मनोज शुक्ला पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस पूरे मामले के बाद बंगले की सुरक्षा में 10 पुलिसकर्मी बढ़ा दिए गए हैं और बंगले की बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।

इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। पीएम मोदी को लिखे पत्र में जीतू पटवारी ने लिखा है कि, "भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी को "आतंकवादियों की बहन" कहकर किया गया घृणित और राष्ट्र-विरोधी बयान, न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि भारतीय सेना की गरिमा, देश की एकता और सामाजिक सद्भाव पर भी खुला हमला है।"

"यह बयान विजय शाह की संकीर्ण मानसिकता, सांप्रदायिक विद्वेष और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का भी नमूना है, जो उन्हें एक जनप्रतिनिधि, विशेषकर मंत्री के पद के लिए पूरी तरह अयोग्य सिद्ध करता है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी वीरता और देशभक्ति से देश का मान बढ़ाया है। ऐसे व्यक्तित्व पर हमला उनकी व्यक्तिगत गरिमा पर प्रहार और भारतीय सेना एवं जन भावनाओं का भी अपमान है।"

यह भी पढ़ें :

कांग्रेस ने मांगा मंत्री विजय शाह का इस्तीफा, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

मंत्री विजय शाह ने की इतनी गंदी बात, बयान लिखना और सुनाना भी मुश्किल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Related to this topic: