Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > देश

BMC में बीजेपी की रितु तावड़े निर्विरोध मेयर

BMC में ठाकरे परिवार का 25 साल का वर्चस्व खत्म, बीजेपी की रितु तावड़े निर्विरोध मेयर

बीजेपी की रितु तावड़े बनी मुंबई की 78वीं मेयर, शिवसेना के संजय घाडी निर्विरोध डिप्टी मेयर, ठाकरे परिवार का 25 साल का वर्चस्व खत्म।


bmc में ठाकरे परिवार का 25 साल का वर्चस्व खत्म बीजेपी की रितु तावड़े निर्विरोध मेयर

मुंबई: 25 सालों से चले आ रहे ठाकरे परिवार के वर्चस्व को मात देते हुए बीजेपी की रितु तावड़े मुंबई की 78वीं मेयर बन गई हैं। बीएमसी मुख्यालय में बुधवार को हुए चुनाव में उनके साथ शिवसेना के संजय घाडी निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए। नई मेयर ने वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में अपना पदभार संभाला और नगर विकास की जिम्मेदारी संभालने के लिए संजय घाडी के साथ काम शुरू कर दिया।

रितु तावड़े की राजनीतिक पृष्ठभूमि

53 वर्षीय रितु तावड़े घाटकोपर वेस्ट (वार्ड 132) की तीन बार की पार्षद हैं और वे मुंबई में बीजेपी की दूसरी मेयर बनी हैं। जमीनी राजनीति में दस साल से अधिक समय से सक्रिय, रितु को उनके हैंड्स-ऑन अप्रोच, स्थानीय लोगों से जुड़ाव और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। बीएमसी चुनावों में उनका निर्विरोध चयन, उनकी स्थानीय पकड़ और पार्षदों के बीच मजबूत समर्थन को दर्शाता है।

बीएमसी में माहौल और प्रक्रिया

मार्च 2022 से बीएमसी में कोई निर्वाचित सदन नहीं था और आयुक्त भूषण गगरानी ही कामकाज देख रहे थे। चुनाव प्रक्रिया से पहले बीजेपी और शिवसेना के पार्षद हुतात्मा चौक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के पार्षदों की नारेबाजी के बीच रितु तावड़े ने मेयर का पदभार संभाला।

शिवसेना की प्रतिक्रिया

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने दावा किया कि बीजेपी को मराठी मेयर चुनना पड़ा। उनका कहना है कि BMC चुनावों में मराठी लोगों ने बीजेपी और MNS को भारी समर्थन दिया।

Related to this topic: