Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मंत्री विजय शाह ने की इतनी गंदी बात, बयान लिखना और सुनाना भी मुश्किल, वीडियो सोशल मीडिया पर वाय

मंत्री विजय शाह ने की इतनी गंदी बात, बयान लिखना और सुनाना भी मुश्किल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


मंत्री विजय शाह ने की इतनी गंदी बात बयान लिखना और सुनाना भी मुश्किल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मध्यप्रदेश। अपने गलत बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में हैं। महू विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने कुछ ऐसा कहा है कि, उसकी वीडियो दिखाना और उनके शब्दों को लिख पाना काफी दुखी करने वाला है।

मंत्री विजय शाह द्वारा की गई इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में मंत्री विजय शाह ऑपरेशन सिन्दूर और भारत को गर्वित करने वाली कर्नल सोफया कुरैशी के संदर्भ में अनर्गल बातें करते हुए सुने जा सकते हैं। उन्होंने अपनी इन अनर्गल बातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घसीट लिया।

ऐसे समय में जब देश ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर गर्वित महसूस कर रहा हो तो ऐसे में मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का यह बयान न केवल गैरजिम्मेदाराना है बल्कि निंदनीय भी है।

उनके बयान में उपयोग किए गए शब्द बेहद विवादित हैं। उनके इस बयान के बाद मंच पर बैठे उनके समर्थकों ने जमकर तालियां बजाईं। मंत्री विजय शाह कर्नल कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करके नहीं रुके। अपनी बात को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ले गए।

जब मंत्री विजय शाह, कर्नल कुरैशी को लेकर अजीबो गरीब बयान दे रहे थे तब कार्यक्रम में डॉ. अम्बेडकर नगर, महू से विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर मौजूद थीं। उनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर, जनपद और नगर परिषद पंचयत भी मौजूद थे। यह बयान महू में जनजातीय समुदाय सहयोग और श्रमदान करने वाली महान भीली परम्‍परा ‘’हलमा’’ का जागरण कार्यक्रम में की गई है।

देखिये वायरल वीडियो :

Related to this topic: