Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Maihar Farmer Registry: Tehsildars Get Notice

Kisan Registery: मैहर में फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी की धीमी रफ्तार; कलेक्टर का तहसीलदारों को नोटिस

मैहर में फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी की कम प्रगति पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।


kisan registery मैहर में फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी की धीमी रफ्तार कलेक्टर का तहसीलदारों को नोटिस

Maihar collector Action on Farmer registry delay |

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में खरीफ 2026-27 के तहत फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी के काम में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य की तुलना में काम की रफ्तार कम मिलने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

दरअसल, काम की धीमी गति को लेकर कलेक्टर ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल हैं। ऐसे में तय लक्ष्य के अनुसार समय पर काम पूरा करना जरूरी है।

इन तहसीलों और राजस्व वृत्तों में कम मिली प्रगति

समीक्षा में जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनमें तहसील मैहर के तहसीलदार मैहर तथा नायब तहसीलदार अमदरा, नादन और बदेरा शामिल हैं। इसके अलावा तहसील अमरपाटन के तहसीलदार अमरपाटन और नायब तहसीलदार ताला को भी नोटिस जारी किया गया है। तहसील रामनगर के तहसीलदार रामनगर और नायब तहसीलदार बड़वार और झिन्ना से भी जवाब मांगा गया है।

तीन दिन में देना होगा लिखित जवाब

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र मिलने की तारीख से तीन दिन के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। निर्धारित समयसीमा में जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि संबंधित अधिकारी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है। इसके बाद नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

समयबद्ध काम और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री और फसल गिरदावरी जैसे प्राथमिकता वाले कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने को कहा है।  उन्होंने अधिकारियों को अधीनस्थ अमले के काम की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रशासन की ओरर से इन दोनों कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है,ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।

 

Related to this topic: