Moglaha Mela Maharajganj Death Well Without Permis

Moglaha Mela: महराजगंज के मोगलहा मेले में बिना अनुमति चल रहा मौत का कुआं, जलपरी शो पर भी सवाल

महराजगंज के मोगलहा मेले में बिना अनुमति मौत का कुआं चल रहा है। जलपरी शो की भी अनुमति नहीं है। एसडीएम और थाना प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

By : स्वदेश डेस्क
Moglaha Mela: महराजगंज के मोगलहा मेले में बिना अनुमति चल रहा मौत का कुआं, जलपरी शो पर भी सवाल

moglaha-mela-maut-ka-kuan

महराजगंज। कोल्हूई थाना क्षेत्र के मोगलहा में ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया है। मेले में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच मेले में मौत के कुएं जैसे खतरनाक खेल का संचालन शुरू होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि आवश्यक अनुमति और सुरक्षा जांच के बिना ही मौत के कुएं में कलाकार अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक करतब दिखा रहे हैं।

पुलिस रिपोर्ट और एसडीएम की अनुमति में मौत के कुएं का जिक्र नहीं

हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण और जांच रिपोर्ट में मौत के कुएं जैसे जोखिम भरे खेल का कहीं उल्लेख नहीं है। वहीं, उप जिलाधिकारी की ओर से जारी मेले की अनुमति में भी मौत के कुएं के आयोजन का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके बावजूद मेले में इसका संचालन शुरू होना प्रशासनिक व्यवस्था और संबंधित विभागों की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है।

मौत के कुएं में जान का जोखिम, बच्चे और बुजुर्ग भी पहुंच रहे

मौत के कुएं में कलाकार तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों के जरिए खतरनाक करतब दिखाते हैं। इस दौरान थोड़ी सी चूक भी कलाकारों और आसपास मौजूद दर्शकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। मेले में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है।

जलपरी शो की भी नहीं ली गई अनुमति

मामला सिर्फ मौत के कुएं तक ही सीमित नहीं है। मेले में जलपरी शो के आयोजन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जलपरी शो के लिए भी प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है। गौरतलब है कि बहराइच में जलपरी के नाम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई बड़ी घटना के बाद भी इस तरह के आयोजनों की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता बरतने की जरूरत है। इसके बावजूद मोगलहा मेले में बिना अनुमति ऐसे आयोजन की तैयारी प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल खड़े कर रही है।

थाना अध्यक्ष और एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

इस संबंध में कोल्हूई थाना अध्यक्ष अभय नारायण सिंह का कहना है कि मौत के कुएं या अन्य ऐसे खेल, जिनकी अनुमति नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें चलने नहीं दिया जाएगा। वहीं, उप जिलाधिकारी नौतनवा कुणाल ने बताया कि मौत के कुएं जैसे खेल के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मौत के कुएं और जलपरी शो की अनुमति नहीं है, तो मेले में ऐसे आयोजन कैसे हो रहे हैं? क्या संबंधित विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करेगा या समय रहते ऐसे खतरनाक और अनधिकृत आयोजनों पर रोक लगाई जाएगी? मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तत्काल कार्रवाई जरूरी है, ताकि मनोरंजन के नाम पर किसी की जान जोखिम में न पड़े।

संबंधित सामग्री

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

<br/>छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला। सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने, रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव।<br/>

Nov 19, 2026
PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

केंद्र सरकार ने पीयूसी के नियम बदले। नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी गाड़ियों को हर 3 महीने में जांच। देखें पूरी सूची।

Nov 19, 2026
भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20-21 नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। दानापुर वाली हिरदाराम नगर और हड़पसर वाली भोपाल में रुकेगी। देखें टाइमिंग।

Nov 19, 2026
Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान मिला। खाद्य विभाग ने लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की, फूडियो को 7 दिन बंद का नोटिस।

Nov 19, 2026
PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

फिक्की के 100वें अधिवेशन में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा कि टैक्स कटौती के बाद सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं। जानिए पूरा भाषण।<br/>

Nov 19, 2026