CG IAS Promotion: Subodh Singh Made ACS

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

<br/>छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला। सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने, रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

IAS Promotion News

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अफसरों को पदोन्नति दे दी है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक अब अपर मुख्य सचिव (ACS) बन गए हैं। दो और अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव बनाया गया है।

किसे क्या मिला

सुबोध सिंह और निहारिका बारिक दोनों 1997 बैच के अधिकारी हैं। सुबोध सिंह अब एसीएस मुख्यमंत्री के साथ एसीएस ऊर्जा विभाग भी होंगे। वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष और नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन के प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। 2002 बैच के रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

तय समय से पहले मिला प्रमोशन

चारों अधिकारियों की पदोन्नति जनवरी 2027 में प्रस्तावित थी। सरकार ने उनके कामकाज और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए इसे करीब डेढ़ महीने पहले ही कर दिया।

दिल्ली से बुलाए गए थे सुबोध सिंह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबोध सिंह को दिल्ली से बुलाकर अपना प्रमुख सचिव बनाया था। तब से सरकार के कामकाज में कसावट लाने में उनकी भूमिका मानी जाती है। उन्हें मेहनती और नतीजे देने वाले अफसर के रूप में जाना जाता है। बिजली और खनन विभाग की व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने में उनका बड़ा योगदान रहा है। रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर रहते हुए उन्होंने सिटी बस सेवा शुरू कराने की पहल की थी। पिछली सरकार में राजस्व विभाग के सचिव बनने के बाद भी उन्होंने कम समय में कई सुधार किए।

रोहित यादव अब वित्त के साथ जनसंपर्क भी संभालेंगे

रोहित यादव प्रमुख सचिव वित्त के साथ जनसंपर्क विभाग की भी जिम्मेदारी देखेंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद वे पीएमओ से वापस लौटे थे। वे रायपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं।

संबंधित सामग्री

PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

केंद्र सरकार ने पीयूसी के नियम बदले। नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी गाड़ियों को हर 3 महीने में जांच। देखें पूरी सूची।

Nov 19, 2026
भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20-21 नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। दानापुर वाली हिरदाराम नगर और हड़पसर वाली भोपाल में रुकेगी। देखें टाइमिंग।

Nov 19, 2026
Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान मिला। खाद्य विभाग ने लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की, फूडियो को 7 दिन बंद का नोटिस।

Nov 19, 2026
PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

फिक्की के 100वें अधिवेशन में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा कि टैक्स कटौती के बाद सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं। जानिए पूरा भाषण।<br/>

Nov 19, 2026
Bijapur Road Scam: अधूरी सड़कों का पूरा भुगतान! बीजापुर PMGSY मामले में 13 अधिकारी सस्पेंड, 40 गांवों का रास्ता अटका

Bijapur Road Scam: अधूरी सड़कों का पूरा भुगतान! बीजापुर PMGSY मामले में 13 अधिकारी सस्पेंड, 40 गांवों का रास्ता अटका

बीजापुर में PMGSY सड़क निर्माण में 19.17 करोड़ का अधिक भुगतान पकड़ा गया। 24 सड़कें अधूरी मिलीं, 13 अधिकारी निलंबित और 15 ठेकेदारों को नोटिस।

Nov 19, 2026