भोपाल। त्योहार बीतने के बाद भारतीय रेल में यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ जाती है। इस अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने डॉ. अंबेडकर नगर-दानापुर और गोरखपुर- हड़पसर के बीच एकतरफा फेरे के साथ विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दानापुर ट्रेन हिरदाराम नगर और हड़पसर ट्रेन भोपाल हाल्ट लेकर जाएगी। इन दोनों ट्रेनों का लाभ भोपाल मंडल के यात्रियों को भी मिलेगा।
डॉ. अंबेडकर नगर से दानापुर वाली ट्रेन
पमरे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि डॉ. अंबेडकर नगर-दानापुर के बीच 09345 नबंर की एकतरफा विशेष गाड़ी ट्रेन आज शुक्रवार को संत हिरदाराम नगर स्टेशन होकर जाएगी। यह गाड़ी डॉ. अंबेडकर नगर से शाम 18.00 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर स्टेशन 22.48 बजे होकर अगले दिन रात्रि 20.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
गोरखपुर से हड़पसर वाली ट्रेन
इसी तरह 05011 गोरखपुर से पुणे के हडपसर के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के यात्रियों के लिए चलेगी। यह ट्रेन 21 नवंबर शनिवार को रात 9.55 बजे गोरखपुर स्टेशन से रवाना होगी। रविवार दोपहर 2 बजे भोपाल स्टेशन हाल्ट लेकर इटारसी होकर 23 नवंबर सोमवार सुबह 7.30 बजे उधना होते हुए हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन का बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
किसे होगा फायदा
दरअसल, दोनों ट्रेनें भोपाल मंडल के स्टेशनों से गुजरेंगी, इसलिए यहां के यात्री भी इनमें सफर कर सकेंगे। बिहार और यूपी से लौटने वालों के साथ पुणे और पश्चिमी इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों के भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।