PM Modi Slams India Inc at FICCI 100th session

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

फिक्की के 100वें अधिवेशन में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा कि टैक्स कटौती के बाद सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं। जानिए पूरा भाषण।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

PM Modi Slams Corporate

नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के 100वें सालाना अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत को आईना दिखा दिया। भाषण की शुरुआत उपलब्धियों से हुई, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते लहजा तल्ख होता गया। उनका सीधा सवाल था कि सरकार ने सहूलियतें दीं, तो कंपनियों ने बदले में क्या किया।

उपलब्धियाँ गिनाईं फिर खामियों पर आए

पीएम मोदी ने शुरुआत में सात फीसदी से ऊपर की लगातार विकास दर, 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने और हर महीने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के वस्तु निर्यात का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर उन मुद्दों पर बात की, जिन पर उनके मुताबिक उद्योग जगत को काम करना बाकी है।

100 साल पुरानी बात पर सवाल

आत्मनिर्भर भारत पर बोलते हुए उन्होंने 1930 में महात्मा गांधी के स्वदेश के आह्वान का हवाला दिया। उनका कहना था कि 100 साल बाद भी वही बात दोहरानी पड़ रही है, तो इसे सफलता कहें या विफलता। उन्होंने फार्मा और लौह-इस्पात का उदाहरण दिया, जहां भारत बड़ा उत्पादक और निर्यातक है, फिर भी बड़ा आयातक भी बना हुआ है। इसके बाद उन्होंने तंज भरे अंदाज में पूछा कि देश गेहूं निर्यात करे और ब्रेड आयात करे, यह कैसी बात है।

खेती से क्यों भागता है कॉरपोरेट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक कॉरपोरेट जगत कृषि में निवेश से कतराता है। उन्होंने याद दिलाया कि इतना बड़ा देश होने के बावजूद वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ दो से ढाई फीसदी है।

टैक्स में छूट मिली लेकिन कर्मचारियों को क्या मिला

सबसे तीखा हिस्सा टैक्स पर रहा। प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 में बेसिक कॉरपोरेट टैक्स 30 फीसदी था। इसे घटाकर 22 फीसदी किया गया। साथ ही आज 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगता। फिर उन्होंने उद्योगपतियों से सीधा सवाल किया कि क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई और क्या उनकी संख्या बढ़ाई। जवाब उन्होंने खुद ही देते हुए कहा- नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि इस बात पर तालियाँ नहीं बजेंगी, क्योंकि भूख इतनी है कि कितना भी खिलाओ पेट नहीं भरता।

व्यापार समझौतों का फायदा कौन उठाएगा

पीएम ने कहा कि भारत कई देशों से कारोबारी समझौते कर रहा है, पर उद्योग जगत इनका फायदा उठाने की कोई रणनीति बनाता नहीं दिखता। उनका सवाल था कि जब बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होता है, तो दरवाजे खुल जाते हैं, फिर क्या फिक्की ने मौका पकड़ने की कोई योजना बनाई है।

सुधार के लिए खुला न्योता

भाषण के आखिर में प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि वे बिना झिझक उन्हें लिखकर भेजें कि अब भी कौन से सुधार जरूरी हैं।

संबंधित सामग्री

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

<br/>छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला। सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने, रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव।<br/>

Nov 19, 2026
PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

केंद्र सरकार ने पीयूसी के नियम बदले। नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी गाड़ियों को हर 3 महीने में जांच। देखें पूरी सूची।

Nov 19, 2026
भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20-21 नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। दानापुर वाली हिरदाराम नगर और हड़पसर वाली भोपाल में रुकेगी। देखें टाइमिंग।

Nov 19, 2026
Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान मिला। खाद्य विभाग ने लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की, फूडियो को 7 दिन बंद का नोटिस।

Nov 19, 2026
Bijapur Road Scam: अधूरी सड़कों का पूरा भुगतान! बीजापुर PMGSY मामले में 13 अधिकारी सस्पेंड, 40 गांवों का रास्ता अटका

Bijapur Road Scam: अधूरी सड़कों का पूरा भुगतान! बीजापुर PMGSY मामले में 13 अधिकारी सस्पेंड, 40 गांवों का रास्ता अटका

बीजापुर में PMGSY सड़क निर्माण में 19.17 करोड़ का अधिक भुगतान पकड़ा गया। 24 सड़कें अधूरी मिलीं, 13 अधिकारी निलंबित और 15 ठेकेदारों को नोटिस।

Nov 19, 2026