Breaking News
  • Twisha Sharma Case: CBI ने पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया
  • BJP ने 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। दिल्ली की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी
  • केरलम में ED टीम पर हमले के बाद आठ गिरफ्तार, पूर्व CM विजयन के आवास पर छापेमारी के बाद मचा था बवाल
  • छिंदवाड़ा में 4 किशोर डूबे, 2 के शव बरामद: बर्थडे मनाने गए 2 दोस्त तालाब में डूबे
  • राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत: अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट
  • ISRO को बड़ी सफलता: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नीचे बर्फ के मिले संकेत
  • मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है, जज पवित्र गाय जैसे नहीं'

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Tops In Swachh Survekshan Citizen Feedback

मध्यप्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशव्यापी नेतृत्व किया

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश ने अधिकतम सिटीजन फीडबैक प्राप्त कर देशव्यापी नेतृत्व किया, डिजिटल भागीदारी में भी अव्वल रहा।


मध्यप्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशव्यापी नेतृत्व किया

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहरों की साफ-सफाई को लेकर लिए जा रहे देशव्यापी सिटीजन फीडबैक में, जनगणना 2011 की जनसंख्या के आधार पर मध्यप्रदेश देश में पहले पायदान पर है। अब तक मध्यप्रदेश के 35.69 लाख से अधिक नागरिकों ने ऑनलाइन फीडबैक दर्ज किया है। 27 मई तक दर्ज इस सिटीजन फीडबैक में मध्यप्रदेश के जागरूक नागरिकों ने बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश के नागरिक डिजिटल भागीदारी के मामले में भी देश में अव्वल साबित हो रहे हैं।

डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों से फीडबैक में मप्र अव्वल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। इस बार के ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक के आंकड़े दर्शाते हैं कि प्रदेश डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपनाई गई 360 डिग्री रणनीति

राज्य स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की टीम द्वारा इस वर्ष 360 डिग्री रणनीति अपनाई गई है। इसके तहत सभी नगरीय निकायों के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से 60 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई। कचरा गाड़ियों के जरिए प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही अखबारों, रेडियो और टीवी के माध्यम से ऑडियो संदेश प्रसारित किए गए। शहरों में घर-घर जाकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।

राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले निकाय

निकाय का प्रकार

निकाय का नाम

सिटीजन फीडबैक प्रतिशत

नगर पालिक निगम

जबलपुर

52.20%

नगर पालिक निगम

इंदौर

40.07%

नगर पालिक निगम

उज्जैन

28.30%

नगर पालिका परिषद

सेंधवा

69.56%

नगर पालिका परिषद

विजय राघोगढ़

63.62%

नगर पालिका परिषद

आगर

37.94%

नगर परिषद

कैमोर

71.17%

नगर परिषद

शाहपुर

64.23%

नगर परिषद

बुरहानपुर

48.29%

“नागरिकों की जागरूकता से मिला मुकाम”

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिकों की जागरूकता और सफाई मित्रों के अथक परिश्रम एवं लगन के कारण ही प्रदेश स्वच्छता के मामले में देश में अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और सिटीजन फीडबैक में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभाग धरातल पर सक्रियता से कार्य कर रहा है।

Related to this topic: