korba CAF jawan Found Drunk on Duty

Drunk On Duty: कोरबा में दशहरा मैदान पर ड्यूटी के समय नशे में मिला CAF जवान; बजरंग दल ने लगाया गाली-गलौज का आरोप

कोरबा के दशहरा मैदान पर ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान नशे की हालत में मिला। बजरंग दल ने गाली-गलौज का आरोप लगाया। मुलाहिजा के बाद जवान मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Drunk On Duty: कोरबा में दशहरा मैदान पर ड्यूटी के समय नशे में मिला CAF जवान; बजरंग दल ने लगाया गाली-गलौज का आरोप

Korba News CAF jawan drunk on duty

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सुभाष चौक स्थित दशहरा मैदान पर ड्यूटी के दौरान तैनात सशस्त्र बल यानी सीएएफ का एक जवान नशे की हालत में मिला। बजरंग दल की टीम ने जवान पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।

पंडाल भ्रमण के दौरान रोकी गाड़ी

बजरंग दल का आरोप है कि उनकी टीम कोरबा के सभी दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान फेस-1 के पास ड्यूटी पर तैनात सीएएफ जवान पवन कुमार, ने टीम के सदस्यों को रोक लिया और उनकी गाड़ी से चाबी निकाल ली। संगठन के अनुसार, पास जाने पर पता चला कि जवान ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। बातचीत के दौरान उसने बजरंग दल की टीम और संगठन को गाली दी और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद टीम के लोग जवान को पकड़कर नजदीकी थाने ले गए और कार्रवाई की मांग की है।

मुआयने में नशे की पुष्टि

बताया जा रहा है कि चौक पर घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने जवान का मुआयना कराया। इसमें वह नशे की हालत में पाया गया। इसके बाद जवान को सिविल लाइन थाने ले जाया गया। यहां आगे की कार्रवाई हुई। उसे मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी भेजा गया।

विभाग को भेजा जाएगा पत्र, सुरक्षा पर उठे सवाल

कोरबा के सीएसपी ने बताया कि जवान का मुलाहिजा कराया गया है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संबंधित विभाग को इस बारे में पत्र जारी किया जाएगा। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्गा उत्सव और त्योहारी सीजन को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सुरक्षा के लिए अलग-अलग विभागों से जवान मांगे थे। इसी के तहत सीएएफ के जवानों की ड्यूटी दशहरा मैदान और पंडालों में लगाई गई थी। त्योहार की सुरक्षा में तैनात जवान का ही नशे में मिलना पुलिस विभाग के लिए सवाल खड़े कर रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026