Breaking News
  • पीलीभीत में मुठभेड़: एक लाख रुपये का इनामी शूटर सरबजीत ढेर, दरोगा और सिपाही घायल
  • एमपी में 65 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती
  • छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली से एक ही परिवार के सात सदस्य झुलसे, उपचार के दौरान युवती की मौत
  • CM शुभेंदु का एलान: BJP कार्यकर्ता की हत्या के सभी 51 आरोपी होंगे गिरफ्तार
  • मन की बात में बोले पीएम मोदी: 'समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर'
  • केतन मर्डर केस में अहम खुलासा, सिया ने गूगल पर सर्च किया डेथ पॉइंट

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Kanpur Madurai Special Train

भोपाल होकर कानपुर-मदुरै के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू, इन जिलों के यात्रियों को फायदा

रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच भोपाल होकर स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा 1 जुलाई 2026 से चलेगी और भोपाल, बीना, इटारसी के यात्रियों को सीधे दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी देगी।


भोपाल होकर कानपुर-मदुरै के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू इन जिलों के यात्रियों को फायदा

Train News |

भोपाल। यात्रियों की सुविधा एवं यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर सेंट्रल एवं मदुरै के मध्य विशेष रेलगाड़ी  संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष रेलसेवा के संचालन से उत्तर भारत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर कानपुर तथा दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर नगरी मदुरै के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। साथ ही पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों के यात्रियों को भी इस विशेष रेलगाड़ी का लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरै विशेष गाड़ी

यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार को 01 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक कुल 05 फेरों के लिए कानपुर सेंट्रल से प्रातः 08:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी बीना (15:40 बजे), भोपाल (17:20 बजे) एवं इटारसी (19:25 बजे) ठहराव लेते हुए मदुरै पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 01926 मदुरै–कानपुर सेंट्रल विशेष गाड़ी

यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को 04 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक कुल 05 फेरों के लिए मदुरै से प्रस्थान करेगी। वापसी दिशा में यह गाड़ी इटारसी (15:05 बजे), भोपाल (17:05 बजे), बीना (20:25 बजे) एवं ललितपुर (21:13 बजे) ठहराव लेते हुए कानपुर सेंट्रल पहुँचेगी।

ठहराव स्टेशन- पोखरायन, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेणिगुंटा, कटपडी, जोलारपेट्टई, सेलम, नमक्कल, करूर, डिंडीगुल ।

गाड़ी की संरचना

इस विशेष गाड़ी में कुल 22 कोच रहेंगे, जिनमें- एसएलआरडी – 01, एसएलआर – 01, सामान्य श्रेणी – 04, शयनयान (स्लीपर) – 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) – 07, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2AC) – 01 शामिल होंगें।
 
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं आरक्षण स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, रेल मदद अथवा एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर लें।

Related to this topic: