Breaking News
  • हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे
  • कांग्रेस का आरोप-सरकार ने राहुल की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक की, तमिलनाडु CM विजय के साथ बनाई थी
  • राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान: देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार
  • ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी
  • बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Indore-Ratlam Budget Session Controversy Erupts

इंदौर से रतलाम : जहरीले बयान

इंदौर और रतलाम नगर निगम के बजट सम्मेलन में कांग्रेस पार्षदों के बयानों को लेकर विवाद गहरा गया। सदन में वंदे मातरम् और वीर सावरकर पर दिए गए बयानों के बाद हंगामा हुआ और बैठक स्थगित करनी पड़ी।


इंदौर से रतलाम  जहरीले बयान

इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया बोलीं इस्लाम में वंदेमातरम् की इजाजत नहीं

इंदौर और रतलाम नगर निगम के बजट सम्मेलन के दौरान जिस तरह से कांग्रेस के पार्षदों ने बयानी मर्यादा लांघी है, यह कांग्रेस के चरित्र को उजागर करने के लिए पर्याप्त है। इंदौर से रतलाम तक जहरीले बयानों के इस पूर्व नियोजित साजिशन खेल ने कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता की भी मानसिकता को उजागर कर दिया है। इंदौर नगर निगम बजट सम्मेलन में कांग्रेस की पार्षद फौजिया शेख राष्ट्रद्रोही कृत्य करते हुए कहती है कि इस्लाम वंदेमातरम् की इजाजत नहीं देता तो दूसरी तरफ रतलाम नगर निगम बजट सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान भाजपा पर आरोप लगाते लगाते वीर सावरकर को देशद्रोही बता रहे है। इंदौर में कांग्रेस के दो-दो पार्षद ने वंदेमातरम् का अपमान किया। इस दौरान इंदौर-रतलाम में वरिष्ठ कांग्रेसी अपने पार्षदों के कृत्य पर मौन साध जाते है।

इंदौर नगर निगम का आठ हजार करोड़ का बजट पेश होने के बाद बुधवार को परिषद में चर्चा हुई। सदन में भारी हंगामा हुआ। क्योंकि कांग्रेस पार्षद फौजिया ने कहा कि इस्लाम हमें वंदेमातरम गीत की इजाजत नहीं देता है। भारी हंगामा हुआ तो फौजिया शेख ने सफाई में कहा कि सदन में जो हुआ, वह उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि संविधान उन्हें इस तरह की छूट देता है। उनके अनुसार, इस्लाम में वे इस प्रकार से वंदे मातरम नहीं कह सकीं और किसी को भी उन्हें इसे गाने के लिए मजबूर करने का अधिकार नहीं है।

महापौर ने पार्षद फौजिया की मानसिकता पर उठाए सवाल 

उधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कुछ लोग गुलामी की मानसिकता के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पार्षद फौजिया शेख अलीम पर आरोप लगाया कि वे वंदे मातरम गाने से बचने के लिए जानबूझकर देर से सदन में पहुंचीं। महापौर ने आगे कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उनकी पार्षदी से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विचार किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस पार्षद रूबिना खान एक बाप की औलाद पर उतर आई

 फौजिया शेख का मामला शांत नहीं हुआ था कि पार्षद रूबिना खान ने भी विवादित बयान दे डाला। उन्होंने वंदे मातरम गीत को लेकर चले हो रहे हंगामे को लेकर कहा कि अगर एक बाप की औलाद हो तो मुझसे वंदेमातरम् बुलवाकर दिखाओ। यही नहीं पार्षद रूबिना खान ने सभापति (मुन्ना यादव) को 'मुन्ना भैया' कहकर संबोधित किया। इस पर भाजपा पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

सलीम ने भाजपा की आड़ में वीर सावरकर का अपमान किया

रतलाम नगर निगम के बजट सम्मेलन में बजट प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान के बयान से सदन में भारी हंगामा पसरा। भाषण के दौरान बागवान ने वीर सावरकर को 'देशद्रोही' कह दिया। इस पर भाजपा के पार्षद भड़क उठे और सदन के बीचों-बीच आकर विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी के कारण माहौल इतना गरमा गया कि सभापति और महापौर की शांति की अपीलें बेअसर रहीं। अंततः, सदन में व्यवस्था न बनते देख कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि चर्चा के दौरान जब भाजपा पार्षद धर्मेंद्र व्यास ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस तो चोर और मुखिया गद्दार है। इसके जवाब में पार्षद बागवान ने भाजपा और वीर सावरकर को देशद्रोही कह दिया।


 

Related to this topic: