इंदौर भागीरथपुरा दूषित पानी मामला: हाई कोर्ट का सख्त एक्शन, प्रशासन को नोटिस

इंदौर भागीरथपुरा दूषित पानी मामला: हाई कोर्ट का सख्त एक्शन, प्रशासन को नोटिस

भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों और बीमारी का मामला हाई कोर्ट पहुंचा। नई जनहित याचिका और मौत के आंकड़ों पर प्रशासन को नोटिस।

By : स्वदेश डेस्क
इंदौर भागीरथपुरा दूषित पानी मामला: हाई कोर्ट का सख्त एक्शन, प्रशासन को नोटिस

इंदौरः शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस गंभीर और संवेदनशील मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में लगातार जनहित याचिकाएं दायर हो रही हैं। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से स्टेटस रिपोर्ट अदालत में पेश की गई, वहीं एक नई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने प्रशासन के रवैये पर कड़ा रुख अपनाया।

दरअसल, भागीरथपुरा इलाके में बीते दिनों बदबूदार और दूषित पानी की सप्लाई के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए थे। उल्टी-दस्त, डायरिया और अन्य गंभीर लक्षणों के चलते कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, 15 लोगें की मौत की भी पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगे और मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा।

हाई कोर्ट में लगी याचिकाएं

31 दिसंबर को इस प्रकरण में दो जनहित याचिकाएं दायर की गई थीं। पहली याचिका हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश ईनाणी की ओर से, जबकि दूसरी पूर्व पार्षद महेश गर्ग और कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी द्वारा दाखिल की गई। इन याचिकाओं की पैरवी अधिवक्ता मनीष यादव ने की। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने नगर निगम को अंतरिम आदेश देते हुए प्रभावित नागरिकों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने और तुरंत स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर और निगम आयुक्त को नोटिस

इन आदेशों के अनुपालन में शुक्रवार को नगर निगम ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत की। इसी दौरान इस मामले में एक तीसरी जनहित याचिका भी दाखिल की गई, जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। तीसरी याचिका पर अगली सुनवाई 19 जनवरी को तय की गई है, जबकि पहले से लंबित दो याचिकाओं पर 6 जनवरी को सुनवाई होगी।

नगर निगम की रिपोर्ट पर उठे सवाल

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता मनीष यादव ने नगर निगम की रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट में केवल चार मौतों का उल्लेख किया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई मौतें और बड़ी संख्या में बीमार लोगों का विवरण रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ाने की भी मांग की।

अधिवक्ता ने यह भी कहा कि स्वच्छता में अग्रणी माने जाने वाले इंदौर जैसे बड़े शहर में यदि नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

संबंधित सामग्री

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

Nov 01, 2026