Indore Flight Diverted to Bhopal bad weather

Indore Airport News: इंदौर एयरपोर्ट पर खराब मौसम से 3 बार लैंडिंग नाकाम; 195 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें

मुंबई से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान हवा के बिगड़े मिजाज के चलते तीन बार रनवे नहीं छू पाई। मजबूरन पायलट विमान को भोपाल लेकर गए। वहां भी दूसरे प्रयास में फ्लाइट लैंड हो पाई।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore Airport News: इंदौर एयरपोर्ट पर खराब मौसम से 3 बार लैंडिंग नाकाम; 195 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें

Indore flight Landing Effected adverse Weather

इंदौर। शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऐसी घटना हुई जिसने यात्रियों की धड़कनें बढ़ा दी। शहर में प्रतिकूल मौसम की वजह से मुंबई से आई इंडिगो फ्लाइट तीन कोशिशों के बाद भी इंदौर एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं उतर सकी। विमान में 195 यात्री सवार थे। हवा की गति और दिशा लैंडिंग के अनुकूल नहीं थी। हर बार रनवे के पास पहुंचकर विमान को फिर ऊपर उठाना पड़ा। आखिर में पायलट ने सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा और विमान को भोपाल की तरफ मोड़ दिया।

इंदौर में विमान की लैंडिंग क्यों नहीं हो सकी

इंडिगो की फ्लाइट 6E-5181 मुंबई से सुबह 11:50 बजे इंदौर पहुंचती है। यहां से दोपहर 12:20 बजे इसे हैदराबाद के लिए रवाना होना था। लेकिन उतरते समय हवा की प्रतिकूल स्थिति ने पायलट के सामने मुश्किल खड़ी कर दी। लगातार तीन प्रयास हुए और तीनों बेकार गए। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को भोपाल ले जाने का फैसला हुआ।

भोपाल में भी पहली कोशिश रही बेकार

इंदौर से फ्लाइट को ले जाकर भोपाल के एयरपोर्ट पर लैडिंग कराने के दौरान भी लोगों को डर से सामना हुआ। वजह थी कि यहां भी हालात इंदौर से कुछ अलग नहीं निकले। मौसम के चलते यहां भी विमान पहली बार में रनवे पर नहीं उतर पाया। दूसरे प्रयास में लैंडिंग सुरक्षित रही और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

बार बार ऊपर उठते विमान से यात्रियों में घबराहट

रनवे के करीब आकर विमान जब बार बार वापस ऊपर चला जाता, तो केबिन में बेचैनी बढ़ने लगी। यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि विमान उतरने की जगह लौट क्यों रहा है। तब फ्लाइट स्टाफ ने मौसम के हालात बताए और भोपाल जाने के फैसले की जानकारी दी। भोपाल में सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान दोपहर करीब 2:20 बजे इंदौर के लिए फिर रवाना हुआ। तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से वह इंदौर पहुंचा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026