Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Farrukhabad Railway Station Demolition

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर मजार हटाई गई, अमृत भारत योजना के तहत चला बड़ा एक्शन

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्य के दौरान रेलवे परिसर में बनी मजार को प्रशासन ने हटाया। कार्रवाई के दौरान GRP और RPF तैनात रही ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।


फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर मजार हटाई गई अमृत भारत योजना के तहत चला बड़ा एक्शन

Tomb Demolished in Railway Station |

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्निर्माण कार्य चल रहा है। इस बड़े स्तर के पुनर्विकास कार्य के बीच रेलवे प्रशासन ने एक अहम कार्रवाई की है। स्टेशन परिसर में बनी एक मजार को हटाया गया है, जिसे विकास कार्य में बाधा बताया जा रहा था। यह कार्रवाई रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में की गई और पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा इंतजाम रहा। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम तैनात रही ताकि किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति न बने और काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके।

विकास कार्य के रास्ते में आई संरचना पर कार्रवाई

रेलवे प्रशासन की ओर से यह कदम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया। अधिकारियों के अनुसार मालगोदाम क्षेत्र में स्थित यह संरचना निर्माण कार्य में बाधा बन रही थी, जिसके बाद उसे हटाने का निर्णय लिया गया।

स्थानीय स्तर पर पहले भी निरीक्षण हो चुका था

सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले क्षेत्रीय सांसद और भाजपा नेता मुकेश राजपूत ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की गई और अंततः मजार हटाने का कदम उठाया गया।

रेलवे विकास कार्य पर फोकस

मजार हटाए जाने के बाद अब रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और पुनर्विकास कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए पूरे परिसर को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है।

Related to this topic: