सीएम मोहन यादव की सख्ती, अफसर सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में दिखाई सख्ती, लापरवाह अफसर सस्पेंड; ठेकेदार पर 1 लाख का जुर्माना

देवास में सीएम मोहन यादव ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जीएम उद्योग को सस्पेंड किया। पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकने, ठेकेदार पर जुर्माना और पीड़ितों को आर्थिक सहायता के निर्देश दिए।

By : नरेंद्र कुमार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में दिखाई सख्ती, लापरवाह अफसर सस्पेंड; ठेकेदार पर 1 लाख का जुर्माना

भोपाल। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को देवास में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में सीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एक मामले में महाप्रबंधक उद्योग को निलंबित किया गया, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और नल जल योजना के ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

शिकायत का समाधान नहीं करने पर जीएम उद्योग सस्पेंड

समाधान ऑनलाइन के दौरान देवास के महाप्रबंधक उद्योग रतन सिंह डावर से संबंधित शिकायत सामने आई। आवेदक की समस्या का समाधान नहीं करने, प्रकरण की नस्ती प्रस्तुत नहीं कर पाने और मामले में उदासीनता बरतने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए।

लाड़ली लक्ष्मी की छात्रवृत्ति दूसरे खाते में पहुंची

देवास की आवेदिका सलोनी सिसोदिया ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की। जांच में सामने आया कि छात्रवृत्ति की राशि दूसरे खाते में जमा हो गई थी। संबंधित पर्यवेक्षक ने भी मामले में उचित फॉलोअप नहीं किया, जिससे सलोनी को राशि नहीं मिल सकी। इस पर मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की संबंधित पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

सैनिक के परिवार को 10 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सैनिक स्व. पवन यादव के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और सहयोग सरकार की प्राथमिकता है। सैनिक को शहीद का दर्जा दिए जाने के संबंध में भी आवश्यक परीक्षण कर विचार करने की बात कही।

किसान को 50 हजार की मदद, ठेकेदार पर जुर्माना

वन अधिकार पट्टाधारी किसान लाल सिंह को फसल बीमा की राशि नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं, देवास के सुरेश मालवीय की नल जल योजना से जुड़ी शिकायत पर लापरवाही मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए.मुख्यमंत्री ने करण देवड़ा, नीरज दुबे, सलोनी सिसोदिया, हरेंद्र पांचाल और लाल सिंह सहित अन्य आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निराकरण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

संबंधित सामग्री

नर्मदा की धार से संवरेंगी 76 गांवों की तकदीरें, 536 करोड़ की सीप-अंबर परियोजना से खेतों में लौटेगी हरियाली

नर्मदा की धार से संवरेंगी 76 गांवों की तकदीरें, 536 करोड़ की सीप-अंबर परियोजना से खेतों में लौटेगी हरियाली

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी सौगात सामने आई है।

Nov 27, 2026
तीन साल की उपलब्धियां, दो साल का लक्ष्य; मोहन सरकार पेश करेगी विकास का पूरा खाका

तीन साल की उपलब्धियां, दो साल का लक्ष्य; मोहन सरकार पेश करेगी विकास का पूरा खाका

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अपने तीन साल पूरे होने के मौके पर जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने की तैयारी में है

Nov 27, 2026
उमा भारती का सियासी बयान- 'मुझे टिकट देने की किसी की औकात नहीं', चुनाव लड़ने का फैसला भी मेरा

उमा भारती का सियासी बयान- 'मुझे टिकट देने की किसी की औकात नहीं', चुनाव लड़ने का फैसला भी मेरा

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ग्वालियर में चुनाव लड़ने और टिकट मिलने के सवाल पर बेबाक बयान दिया

Nov 26, 2026
केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के कृषि भवन में बैठक की। खेती, ग्रामीण विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं की समीक्षा हुई।

Nov 26, 2026
CM ने छोड़ा इंदौर का प्रभार; भोपाल संभाल रहे चैतन्य काश्यप होंगे प्रभारी, 2 साल 2 महीने में क्या-क्या हुआ?

CM ने छोड़ा इंदौर का प्रभार; भोपाल संभाल रहे चैतन्य काश्यप होंगे प्रभारी, 2 साल 2 महीने में क्या-क्या हुआ?

मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप को भोपाल और राजगढ़ के साथ इंदौर का भी प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा।

Nov 26, 2026