छत्तीसगढ़ में शातिर चोरों का कारनामा, रातों-रात 70 फुट का पुल किया चोरी, 5 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में शातिर चोरों का कारनामा, रातों-रात 70 फुट का पुल किया चोरी, 5 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शातिर चोर 40 साल पुराना 70 फुट लंबा पुल गैस कटर से काटकर चोरी किया। मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 फरार।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ में शातिर चोरों का कारनामा, रातों-रात 70 फुट का पुल किया चोरी, 5 अरेस्ट

कोरबाः छत्तीसगढ़ से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है। कोरबा जिले में पुलिस ने दावा किया है कि यहां सभी तरह के क्राइम बंद हैं। लेकिन इसी बीच शहर के हसदेव लेफ्ट नहर पर बना करीब 70 फुट लंबा स्टील का पुल रातों-रात गायब हो गया। यह पुल पिछले 40 सालों से स्थानीय लोगों के आवागमन का सहारा था, लेकिन चोरों ने इसे गैस कटर से काटकर कबाड़ में बेच दिया।

घटना कोरबा के धोधीपारा इलाके के वार्ड नंबर-17 की है। 18 जनवरी की सुबह जब स्थानीय लोग नहर के पास पहुंचे तो पुल वहां मौजूद ही नहीं था। पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ, लेकिन मौके पर सिर्फ कटे हुए लोहे के निशान और बिखरा मलबा देखकर हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने CSEB पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

15 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने में करीब 15 लोग शामिल थे। आरोपियों ने गैस कटर की मदद से पुल के हिस्सों को काटा और फिर उसे वाहन में लादकर कबाड़ में बेच दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और तेजी से कार्रवाई शुरू की।

5 आरोपी हुए गिरफ्तार

कोरबा के एडिशनल पुलिस एसपी लखन पटले के मुताबिक, अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने पुल ले जाने में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि बाकी 10 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पुल का लोहे का सामान कहां-कहां बेचा गया। इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

कोरबा में पति के दोस्त ने किया भरोसे का कत्ल, घर छोड़ने के बहाने महिला को जंगल ले जाकर दरिंदगी

कोरबा में पति के दोस्त ने किया भरोसे का कत्ल, घर छोड़ने के बहाने महिला को जंगल ले जाकर दरिंदगी

कोरबा में पति से विवाद के बाद घर से निकली महिला से पति के परिचित और उसके साथी ने दरिंदगी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

May 22, 2026
CG शराब घोटाला केस में बड़ा दिन: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य और कवासी लखमा कोर्ट में पेश

CG शराब घोटाला केस में बड़ा दिन: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य और कवासी लखमा कोर्ट में पेश

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा कोर्ट में पेश, 59 नए आरोपी शामिल, जानें पूरा केस।

Apr 02, 2026
दो घरों में एक साथ चोरी, चोरों ने एक किलो सोना, 2.5KG चांदी और 20 लाख कैश किए साफ

दो घरों में एक साथ चोरी, चोरों ने एक किलो सोना, 2.5KG चांदी और 20 लाख कैश किए साफ

शिवपुरी के इंदार गांव में दो घरों से करीब एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी और 20 लाख नकद चोरी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, इलाके में दहशत।

Feb 11, 2026
कानपुर में लेम्बोर्गिनी का कहर, कारोबारी के बेटे ने 6 को रौंदा, 10 फीट उछला बुलेट सवार

कानपुर में लेम्बोर्गिनी का कहर, कारोबारी के बेटे ने 6 को रौंदा, 10 फीट उछला बुलेट सवार

कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी, बुलेट सवार गंभीर घायल।

Feb 08, 2026
फेयरवेल पार्टी में कार स्टंटबाजी छात्रों को पड़ी भारी, 26 को ले गई पुलिस, पैरेंट्स पर FIR

फेयरवेल पार्टी में कार स्टंटबाजी छात्रों को पड़ी भारी, 26 को ले गई पुलिस, पैरेंट्स पर FIR

बलौदाबाजार में फेयरवेल के दौरान कार पर स्टंट कर छात्र स्कूल पहुंचे। स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने 26 छात्र को थाने ले गई। वहीं, पैरेंट्स पर FIR दर्ज हुई।

Feb 04, 2026