Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > अन्य

कानपुर में लेम्बोर्गिनी का कहर, कारोबारी के बेटे ने 6 को रौंदा, 10 फीट उछला बुलेट सवार

कानपुर में लेम्बोर्गिनी का कहर, कारोबारी के बेटे ने 6 को रौंदा, 10 फीट उछला बुलेट सवार

कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी, बुलेट सवार गंभीर घायल।


कानपुर में लेम्बोर्गिनी का कहर कारोबारी के बेटे ने 6 को रौंदा 10 फीट उछला बुलेट सवार

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तंबाकू कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी कार से सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। एक बुलेट सवार को कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा, जिसके बाद लेम्बोर्गिनी बाइक के ऊपर ही चढ़ गई।

हादसे के बाद भड़की भीड़, कार में दुबका आरोपी

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कार को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ को देखकर कारोबारी का बेटा कार के अंदर ही दुबक गया। उसके साथ मौजूद बाउंसरों ने लोगों को धक्का देकर भगाने की कोशिश की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

थाने तक पहुंचा हंगामा

सूचना मिलते ही ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाने में भी पीड़ितों के साथ कारोबारी के बाउंसरों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा, जिससे वहां भी जमकर हंगामा हुआ।

रसूख का आरोप, FIR न होने से नाराज लोग

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी रसूखदार परिवार से होने के कारण पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया। बताया गया कि आरोपी ने बीमारी का हवाला दिया। देर शाम तक शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा दोपहर करीब 3:15 बजे VIP रोड पर लेम्बोर्गिनी चला रहा था। रेव-3 के पास कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों सहित कई लोगों को टक्कर मार दी।

पहले भी विवादों में रहा परिवार

शिवम मिश्रा लग्जरी कारों का शौकीन बताया जाता है। उसके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। कुछ समय पहले उसके भव्य बर्थडे सेलिब्रेशन में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद परिवार आयकर विभाग के रडार पर आया था।

दो साल पहले पड़ा था इनकम टैक्स का छापा

केके मिश्रा की बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर दो साल पहले आयकर विभाग ने छापा मारा था। छापेमारी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई थी और दर्जनों महंगी कारें जब्त की गई थीं, जिनमें रोल्स-रॉयस, लेम्बोर्गिनी और फरारी जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं।

एक्सीडेंट करने वाला युवक हुआ बेहोश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। जिस कार से हादसा हुआ था उसे ग्वालटाली थाने की पुलिस ने कब्जे में लिया है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया था। वहीं, जिस युवक की कार से हादसा हुआ है। उसकी भी तबियत बिगड़ गई थी। उसको भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मामले को लेकर किसी भी पीड़ित ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। पीड़ितों ने देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Related to this topic: